राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का हाल जानने मुंबई पहुंची मंत्री स्मृति ईरानी - Mukhyadhara

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का हाल जानने मुंबई पहुंची मंत्री स्मृति ईरानी

admin
IMG 20200116 WA0019

बाल विकास एवं महिला कल्याण तथा कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने आज मुंबई में उपचार करा रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से भेंट की।

सांसद बलूनी गत 4 माह से मुंबई में उपचार करा रहे हैं। बलूनी तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। श्रीमती ईरानी ने कहा कि वे सांसद बलूनी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हैं। श्रीमती ईरानी से पूर्व अभी तक अनेक राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्रों के व्यक्ति सांसद बलूनी से भेंट कर चुके हैं। जिनमें केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यपाल महाराष्ट्र भगतसिंह कोश्यारी, क्रिकेटर युवराज सिंह, अभिनेत्री मनीषा कोईराला आदि शामिल हैं।

Next Post

बिग ब्रेकिंग: जेल से अपनों के बीच घर लौटे दिग्गज पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल। बधाई देने वालों का लगा तांता

बिग ब्रेकिंग: अपनों के बीच घर लौटे दिग्गज पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल। बधाई देने वालों का लगा तांता पर्वतजन पोर्टल के संपादक एवं उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल 57 दिन जेल में रहने के बाद शुक्रवार […]
IMG 20191228 WA0009

यह भी पढ़े