खिर्सू में बाइक रपटने से विदेशी पर्यटक गंभीर घायल। एयर लिफ्ट कर भेजा एम्स  - Mukhyadhara

खिर्सू में बाइक रपटने से विदेशी पर्यटक गंभीर घायल। एयर लिफ्ट कर भेजा एम्स 

admin
IMG 20200210 WA0018

पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में आज दोपहर को एक विदेशी पर्यटक की बाइक रपटने से सिर पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बचाव एवं सुरक्षा हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को घटना की जानकारी दी तथा घायल को ईयर लिफ्ट हेतु हेलीकाप्टर भेजने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर हेलीकाप्टर खिर्सू पहुंचे। जिसके माध्यम से जिलाधिकारी गर्ब्याल ने घायल पर्यटक को बेहतर उपचार के लिए हेलीकाप्टर से एम्स अस्पताल ऋषिकेश भेज दिया।

IMG 20200210 WA0016

कल दिनांक 9 फरवरी को पर्यटन स्थल खिर्सू पहुंचे पर्यटक मार्को पुत्र जोसेफ उम्र 60 वर्ष निवासी आस्ट्रेलिया, आज खिर्सू में बाईक रपटने से घायल हो गया।
जिला आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य अन्य कार्मिक एवं ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हेलीपैड स्थल पर पहुंचाया गया।

Next Post

सीमांत गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल। विभागीय अधिकारियों की मनमानी की खुली पोल

उत्तरकाशी।  मोरी ब्लाक के सीमांत गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल पड़ी है। अव्यवस्था का आलम यह है कि समय पर उचित इलाज न मिलने से कई मरीज एवं गर्भवती महिलाएं असमय काल के गाल में समा चुकी हैं। वहीं सीमांत […]
IMG 20200210 WA0019

यह भी पढ़े