विधायक मनोज रावत ने पुलिस व स्वास्थ्य कर्मचारियों को बांटे मास्क व सेनिटाइजर - Mukhyadhara

विधायक मनोज रावत ने पुलिस व स्वास्थ्य कर्मचारियों को बांटे मास्क व सेनिटाइजर

admin
PicsArt 04 08 03.45.50

केदारनाथ। वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे पुलिस व स्वास्थ्य कर्मचारियों को केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने मास्क व सेनिटाइजर वितरित किए।

IMG 20200408 WA0009 1

केदारघाटी में विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि , थाना अगस्त्यमुनि, सीएचसी चन्द्रापुरी, थाना ऊखीमठ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, रामपुर सहित करीब स्थानों पर मास्क व सेनेटाइजर कर्मचारियों को उपलब्ध कराये। इस दौरान विधायक के साथ जी.एम.ओ.यू.के निदेशक ताजबर खत्री, ऊखीमठ ऊषा बालीबाल क्लब के अध्यक्ष नवदीप सिंह नेगी, टाटा ट्रस्ट रूद्रप्रयाग जनपद इकाई के प्रबन्धक कर्मवीर कुंवर सहित अन्य क्षेत्रीय पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल थे।

Next Post

उत्तराखंड : आज दो पॉजीटिव मामले। अब तक 33 लोगों में संक्रमण। पांच डिस्चार्ज

देहरादून। हरिद्वार जनपद से दो लोगोंं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अब उत्तराखंड में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या ३३ पहुंच गई है। आज 99 सेंपल में से 97 निगेटिव, जबकि दो लोगों की पॉजीटिव रिपोर्ट आई […]
corona

यह भी पढ़े