दु:खद हादसा : ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर विशाल चट्टान गिरी। मशीनों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत - Mukhyadhara

दु:खद हादसा : ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर विशाल चट्टान गिरी। मशीनों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

admin
IMG 20200824 WA0012

ऋषिकेश। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला के पास आज तड़के एक दु:खद हादसा हो गया। जिसमें पहाड़ी से अचानक भारी चट्टान गिरने से जेसीबी मशीनों सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो सकी।
जानकारी के अनुसार यह घटना तड़के करीब तीन बजे के आस-पास घटी। बताया जा रहा है कि ये मजबूर काम खत्म करने के बाद लौट रहे थे। इसी बीच पहाड़ी से भारी चट्टान गिर गई। इन लोगों ने बचने के लिए दौड़ भी लगाई, लेकिन देखते ही देखते चट्टान ने जेसीबी मशीन सहित तीन लोगों को जिंदा दफन कर दिया। इसकी सूचना अन्य मजदूरों से आपदा कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू किया। इस हादसे में मरने वालों में जेसीबी चालक प्रभात, राजेश और संजीव शामिल हैं।

IMG 20200824 WA0009

यह भी पढें : वीडियो : भाजपा के गढ़ में सड़क नहीं, खड़ी चढ़ाई पर इस तरह वृद्ध को अस्पताल ले जाने को मजबूर हैं द्वारीखाल ब्लॉक के च्वरा ग्रामसभावासी

Next Post

बड़ी खबर : आज फिर 412 corona पाॅजीटिव व सात और मौत। रिकवरी दर 70.27%

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना मरीजों के आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यही नहीं मौतों का आंकड़ा भी रोजाना बढ़ता जा रहा है। आज एक बार फिर से प्रदेश में 2 जिलों में 100 से अधिक मरीजों के […]
images 42

यह भी पढ़े