उत्तराखंड: बद्री-केदार (Badri-Kedar) की तर्ज पर होगा महासू देवता व जागेश्वर मंदिर का मास्टर प्लान, महाराज ने किया कैबिनेट के फैसले का स्वागत - Mukhyadhara

उत्तराखंड: बद्री-केदार (Badri-Kedar) की तर्ज पर होगा महासू देवता व जागेश्वर मंदिर का मास्टर प्लान, महाराज ने किया कैबिनेट के फैसले का स्वागत

admin
satpal 6

उत्तराखंड: बद्री-केदार (Badri-Kedar) की तर्ज पर होगा महासू देवता व जागेश्वर मंदिर का मास्टर प्लान, महाराज ने किया कैबिनेट के फैसले का स्वागत

महासू देवता, जागेश्वर मंदिर के मास्टर प्लान बनाने के कैबिनेट के निर्णय का महाराज ने किया स्वागत

निकटवर्ती क्षेत्रों के विकास से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

देहरादून/मुख्यधारा

सरकार द्वारा बद्री-केदार की तर्ज पर जौनसार-बावर के हनोल स्थित महासू देवता मंदिर और अल्मोडा के जागेश्वर मंदिर का मास्टर प्लान बनाने के कैबिनेट के निर्णय का प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने स्वागत किया है।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कैबिनेट के इस निर्णय से जहां एक ओर लाखों श्रद्धालु में खुशी की लहर है। वहीं इस निर्णय से प्रदेश में पर्यटन को बढावा मिलने के साथ साथ महासू देवता एवं जागेश्वर मंदिर के निकटवर्ती क्षेत्रों का विकास होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा।

यह भी पढ़ें : गुड न्यूज : FRI में इन पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2023

ज्ञात हो कि जौनसार-बावर के हनोल स्थित महासू देवता मंदिर में 30-31अगस्त, 2022 को सम्पन्न हुए दो दिवसीय परंपरागत “जागड़ा” महोत्सव के मौके पर हजारों श्रद्धालु की मौजूदगी में पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जागड़ा को राजकीय मेले का दर्जा देने के साथ-साथ मंदिर को बद्री-केदार की तर्ज पर विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार करने की बात कही थी। मंत्री सतपाल महाराज ने हनोल स्थित महासू मंदिर में एक ओर जहां भंडारे की शुरुआत करवाई वहीं अन्य व्यवस्थाओं को भी चाक चौबंध करवाया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में हुए इस बार के “जागड़ा” महोत्सव के आयोजन को 28 लाख लोगों द्वारा गूगल पर सर्च किया गया जबकि 128 देशों के लगभग 7 करोड लोगों द्वारा इसका लाइव प्रसारण देखा गया।

यह भी पढ़े : केंद्र के बाद राज्य सरकारें अलर्ट : सितंबर में भारत आ गया था चीनी BF-7 वैरिएंट, जानिए किन प्रदेशों ने क्या-क्या बनाई रणनीति। उत्तराखंड में जल्द होगी गाइडलाइन जारी

 महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात में सिद्ध पीठ महासू देवता के महत्व के विषय में देशवासियों को बताया था। जिसके परिणाम स्वरुप महासू देवता और जागेश्वर मंदिर के प्रति लाखों श्रद्धालुओं की अपार आस्था और श्रद्धा को देखते हुए सरकार ने बद्री-केदार की तर्ज पर इसका मास्टर प्लान तैयार कर विकसित करने का एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

उन्होंने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों, मंदिर समिति के सदस्यों के साथ-साथ सभी श्रद्धालुओं का भी इसके लिए आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड: इस जिले में होंगे जमीनों के नए सर्किल रेट (circle rate) लागू, जिला प्रशासन ने की कवायद शुरू

Next Post

अच्छी खबर: मार्च में होगा मसूरी टनल (Mussoorie Tunnel) का शिलान्यास : नितिन गडकरी 

अच्छी खबर: मार्च में होगा मसूरी टनल (Mussoorie Tunnel) का शिलान्यास : नितिन गडकरी  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मंत्री गणेश जोशी, मसूरी टनल के शिलान्यास का मांगा समय देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सड़क, […]
nitin

यह भी पढ़े