1 June 2023 Rashiphal: जानिए आज गुरुवार 1 जून 2023 को कैसा रहेगा राशिफल  - Mukhyadhara

1 June 2023 Rashiphal: जानिए आज गुरुवार 1 जून 2023 को कैसा रहेगा राशिफल 

admin
Rashiphal 1

1 June 2023 Rashiphal: जानिए आज गुरुवार 1 जून 2023 को कैसा रहेगा राशिफल

दिनांक:- 01 जून 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- गुरुवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – ग्रीष्म
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – ज्येष्ठ
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- द्वादशी
  • नक्षत्र – स्वाती
  • योग – वरीयान
  • करण- बालव
  • दिशा शूल- दक्षिण दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:08
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— रोहिणी नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • ऋषि किंडम ने पाण्डु को श्राप दिया था ।
  • 🌺आज का व्रत व विशेष:- प्रदोष त्रयोदशी व्रत ।
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- पूर्णिमा व्रत-शनिवार ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 1:38 से 3:20 बजे तक ।

🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺

मुश्किलों का आना जीवन का हिस्सा है मुश्किलों से आसानी से निकल आना जीवन का कला है।

1 जून का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगी। व्यापार करने वाले जातकों को आज कुछ यात्रा करनी पड़ सकती हैं। कारोबार में तेजी आने से आज आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा और वैवाहिक जीवन भी आनंदमय रहेगा। शाम का समय दोस्तों के साथ घूमने फिरने में बिताएंगे, जिससे आपको कोई जानकारी मिल सकती है।

वृषभ राशि:

आज बौद्धिक और मानसिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। परिजनों के साथ समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको समान अनुकूलता नहीं मिलेगी फिर भी छोटे-छोटे कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। अगर कोई दिक्कत हो तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

मिथुन राशि:

आज पारिवारिक खर्चों में कटौती करना आवश्यक होगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आपकी आर्थिक स्थिति पर संकट आ सकता है। अगर कोई प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं तो उसके लिए जरूरी दस्तावेज जांच लें, अन्यथा भविष्य में नुकसान हो सकता है। शाम का समय आप घर के कार्यों को पूरा करने में बिताएंगे। लक्ष्य को प्राप्त कर आगे बढ़ना होगा और अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा। आपको ससुराल पक्ष से सम्मान मिल रहा है।

कर्क राशि:

आज कार्य व्यवसाय में धन लाभ के मौके मिलेंगे। सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आवश्यकता से अधिक धन खर्च करेंगे, जिससे आप धन संचय नहीं कर पाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन आरामदायक रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक कार्यभार सौंपे जाने पर आपके सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। किसी दोस्त की मदद करने से मानसिक शांति मिलेगी। सायंकाल के समय किसी विद्वान से मुलाकात के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह राशि:

आज परिवार का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। संतान से जुड़ी कोई जानकारी आज आपको मिल सकती है, इससे आपको प्रसन्नता होगी। रुके हुए काम पूरे करने होंगे, अन्यथा आने वाले समय में नुकसान हो सकता है। आज के दिन नफा-नुकसान बराबर रहेगा, जिससे धन प्राप्ति में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन यदि आपका कोई लंबित सौदा था, तो वह आज फाइनल हो सकता है, जिससे आपको अपार खुशी मिलेगी। शाम को पुराने मित्रों से मुलाकात से नई उम्मीदों का संचार होगा।

कन्या राशि:

आज काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन अगर आप मेहनत करेंगे तो शाम तक सारे काम पूरे कर लेंगे। घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। भाई-बहनों की समस्या आसानी से सुलझ जाएगी। कार्यक्षेत्र के साथ समय निकाल पाएंगे। संतान पक्ष से आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। सेहत में आज कुछ गिरावट आ सकती है।

तुला राशि:

आज दैनिक कार्यों के साथ-साथ किसी नए कार्य में भाग्य आजमाएंगे, जिसमें उन्हें सफलता भी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कोई फैसला लेना पड़े तो जल्दबाजी में ना लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में अगर कोई तनाव चल रहा था तो वह समाप्त हो जाएगा। शाम के समय आप किसी धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। किसी गलतफहमी के कारण पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा, लेकिन परिवार के बड़े-बुजुर्गों के सहयोग से कुछ समय बाद सामान्य हो जाएगा।

वृश्चिक राशि:

आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में तरक्की के नए द्वार खोलेगा, जिससे आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। मित्रों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और राजनीतिक मित्र से निकटता और मित्रता बनेगी। जरूरत समय पर पूरी होने से घर में शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने सीनियर्स से समय निकालने में सफल रहेंगे। पिता की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। अगर ऐसा है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेल-कूद में बिताएंगे।

धनु राशि:

आज खत्म हो जाएगा और सब कुछ सामान्य हो जाएगा। नौकरीपेशा जातकों को शत्रु परेशान करने की हर संभव कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें और अपने काम पर ध्यान दें। अधिकारियों से बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा भविष्य में नुकसान हो सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में आज के दिन मन के अनुसार काम होगा। अगर आज आप परिजनों को घुमाने ले जाते हैं तो उनके मन में चल रही कड़वाहट समाप्त हो जाएगी।

मकर राशि:

आज कोई उपहार या सम्मान मिल सकता है, इससे जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। दांपत्य जीवन में आज कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। शाम का समय दिन की तुलना में शांति से बीतेगा, लेकिन सेहत में बदलाव को लेकर चिंतित हो सकते हैं। व्यापार में किसी की सलाह की जरूरत पड़ेगी। यदि कोई सलाह लेनी हो तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ही लें। घर में अगर प्रॉपर्टी का कोई मामला चल रहा है तो वह आज आपके पक्ष में रहेगा। बिजनस में किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि:

कुंभ राशि वालों को संतान पक्ष से समाचार मिलने पर मन में प्रसन्नता रहेगी। बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने से धन कोष में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दूसरों का सहयोग लेने में सफल रहेंगे। शाम के समय आप अपने मित्रों के साथ निकट और दूर की यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन यात्रा करते समय सावधानी बरतें क्योंकि अपनों के खोने या चोरी होने का भय है।

मीन राशि:

आज कोई डील फाइनल करते हैं तो उसका पूरा लाभ भविष्य में मिलेगा। दिन भर जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलता रहेगा, लेकिन शाम को कामकाज की वजह से थकान महसूस हो सकती है। माता के साथ आपके कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसलिए उनकी बात सुनें और समझें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। साझेदारी में व्यापार करने वालों को आज अच्छा खासा मुनाफा होगा।

Next Post

ब्रेकिंग: ड्रेनेज सिस्टम (Drainage system) और सड़कों की राईडिंग क्वालिटी पर मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

ब्रेकिंग: ड्रेनेज सिस्टम (Drainage system) और सड़कों की राईडिंग क्वालिटी पर मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश देहरादून/मुख्यधारा मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में मसूरी मॉल रोड पुनर्निर्माण कार्य एवं स्मार्ट सिटी […]
IMG 20230601 WA0005

यह भी पढ़े