उत्तराखंड चैलेंजर्स कप : सीजन 10 का भव्य आगाज़

admin
IMG 20260228 WA00111

उत्तराखंड चैलेंजर्स कप : सीजन 10 का भव्य आगाज़

मुख्यधारा डेस्क 

मुंबई की ऐतिहासिक धरती आजाद मैदान पर 28 फरवरी को उत्तराखंड चैलेंजर्स कप – सीजन 10 का शानदार शुभारंभ हो गया है। यह केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि प्रवासी उत्तराखंडियों के एकजुट उत्साह, संस्कृति और खेल भावना का महापर्व है। इस ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

पहले संस्करण से लेकर आज दसवें पड़ाव तक, इस गौरवपूर्ण यात्रा में साथ देने वाले सभी प्रायोजकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रति हम हृदय से कृतज्ञ हैं। आप सभी के सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद ने ही इस सपने को हकीकत बनाया है।

IMG 20260228 WA00131

आयोजनकर्ता – बुरांश यूथ यूनाइटेड
प्रायोजक – गामी ग्रुप (Gami Group)

द न्यू इंडिया एश्योरेंस एवं ट्राइडेंट लॉजिस्टिक
विशेष सहयोगी – अनमोल बिल्डर, अनमोल प्रोडक्शन, इंडी बिल्डकॉन, समस्त प्रवासी संस्थाएं

मुंबई की पहली उत्तराखंडी संस्था, जिसने खेल के माध्यम से प्रवासी समाज को एक मजबूत मंच दिया। वर्षों से महाराष्ट्र की पुण्यभूमि पर लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन कर यह संस्था युवाओं को जोड़ने, प्रतिभाओं को निखारने और समाज को संगठित करने का निरंतर प्रयास कर रही है।

इस वर्ष का आयोजन और भी भव्य एवं रोमांचक होगा

उत्तराखंड की 8 प्रवासी पुरुष टीमें, दो समूहों में कड़ा मुकाबला करेंगी। लीग मैचेज मुंबई के आजाद मैदान में खेले जाएंगे।

सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले दर्शकों के लिए रोमांच से भरपूर होंगे। सेमी फाइनल व फाइनल मैच बेलापुर सिडको मैदान में खेला जाएगा।

IMG 20260228 WA00101

IMG 20260228 WA00091

एक विशेष सेलिब्रिटी मैच आकर्षण का केंद्र रहेगा।

इस बार विशेष रूप से 8 प्रवासी महिला टीमें भी मैदान में उतरेंगी, जो महिला सशक्तिकरण और खेल भावना का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करेंगी। यह प्रतियोगिता ऐरोली क्रिकेट मैदान में खेली जाएगी।

हमें गर्व है कि प्रवासी उत्तराखंडी युवा और महिला वर्ग का भरपूर सहयोग इस आयोजन को हर वर्ष नई ऊँचाइयों तक पहुंचा रहा है।

आइए, 28 फरवरी को आजाद मैदान पर उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस खेल महाकुंभ का हिस्सा बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत

श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत पुष्प वर्षा व श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों के साथ हुआ श्री दरबार साहिब में पैदल संगत का भव्य स्वागत श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज […]
IMG 20260302 WA0009

यह भी पढ़े