बॉलीवुड-मराठी फिल्म इंडस्ट्रीज को बड़ी क्षति : दिग्गज फिल्म एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) नहीं रहे, कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे - Mukhyadhara

बॉलीवुड-मराठी फिल्म इंडस्ट्रीज को बड़ी क्षति : दिग्गज फिल्म एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) नहीं रहे, कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे

admin
IMG 20221126 WA0040
  • बॉलीवुड-मराठी फिल्म इंडस्ट्रीज को बड़ी क्षति 
  • दिग्गज फिल्म एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) नहीं रहे, कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे

मुख्यधारा डेस्क 

बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्रीज को आज बड़ी क्षति हुई है। ‌ दिग्गज फिल्म एक्टर विक्रम गोखले का 77 साल की आयु में शनिवार को पुणे के अस्पताल में निधन हो गया है। पिछले दिनों उनके निधन की अफवाह उड़ी थी। तब उनकी बेटी ने इसे गलत बताया था। विक्रम गोखले के निधन की खबर मिलते ही हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

वहीं उनके फैंस भी नम आंखों से एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विक्रम गोखले पर दुख जताया है। ‌‌‌‌

विक्रम फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे थे। विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ट आर्टिस्ट थीं। विक्रम गोखले ने 26 साल की उम्र में साल 1971 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन संग थी, जिसका नाम परवाना था।

विक्रम गोखले को ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्हें अग्निपथ और खुदा गवाह में भी काफी पसंद किया गया था।‌‌ इसके अलावा वो भूल भुलैया’, ‘दिल से’, ‘अग्निपथ’ दे दना दन’, ‘हिचकी’, ‘निकम्मा’, ‘और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा थे। विक्रम गोखले दर्जनों टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं।

दूरदर्शन पर 1989 से लेकर 1991 के बीच आने वाले फेमस शो ‘उड़ान’ का वो हिस्सा थे। विक्रम गोखले को 2010 में मराठी फिल्म, अनुमती में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।‌

विक्रम गोखले मराठी थिएटर और फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे हैं। विक्रम गोखले को 2010 में मराठी फिल्म, अनुमती में उनकी शानदार परफॉर्मेंस बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। सिनेमा जगत में उन्होंने अपना शानदार योगदान दिया है।

Next Post

Uttarakhand : सरकार के 'चिंतन' में विभागीय 'सामंजस्य' को बढाने पर हुआ मंथन

Uttarakhand सरकार के ‘चिंतन’ में विभागीय ‘सामंजस्य’ को बढाने पर मंथन मसूरी में तीन दिनों तक चले चिंतन शिविर में तमाम नौकरशाहों ने इस पर किया खुलेदिल से मंथन कई बार अंतर विभागीय सामंजस्य न होने के चलते जनकल्याणकारी योजना […]
Screenshot 20221126 171032 Gallery

यह भी पढ़े