10 May 2023 Rashiphal: जानिए आज बुधवार 10 मई 2023 राशिफल - Mukhyadhara

10 May 2023 Rashiphal: जानिए आज बुधवार 10 मई 2023 राशिफल

admin
Rashiphal

10 May 2023 Rashiphal: जानिए आज बुधवार 10 मई 2023 राशिफल

दिनांक:- 10 मई 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- बुधवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – वसन्त
  • काल (राहु)- दक्षिण दिशा
  • मास – ज्येष्ठ
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- पंचमी
  • नक्षत्र – पू.षा.
  • योग – साध्य
  • करण-तैतिल
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:18
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— भरणी नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • युधिष्ठिर को धर्मराज भी कहा जाता है ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 8:44 से 10:24 एवं 12:00 से 1:39 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 11:55 से 1:34 बजे तक।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

ज्ञान एक ऐसा फूल है जो जितना खिलता है वह उतना ही सुगंधित होता है।

10 मई का राशिफल

मेष राशि:

आज पिता के आशीर्वाद से शुरू किए गए कार्यों में सफलता और लाभ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा और उनकी ओर से सुखद समाचार भी मिलेंगे। जोखिम भरे निवेशों में भाग्य आपका साथ देगा और आय के साधनों में वृद्धि होगी। उच्च सम्मानित लोगों से संपर्क बनेंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। नए व्यापार या व्यवसाय के विस्तार के लिए निवेश बहुत शुभ रहेगा। मनोकामना पूर्ति में देरी होने पर घर के सदस्य नाराज होंगे, लेकिन उसके पूरा होने पर उत्साहित भी रहेंगे। कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ राशि:

आज उसमें उत्तम लाभ मिलेगा, जिससे आपका दिन आनंद में बीतेगा, लेकिन आज स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है, जिससे आपका मन नहीं लगेगा। काम करना पसंद है। लव लाइफ में नयापन और मधुरता आएगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था तो आज उससे राहत मिलेगी। आज आपको कारोबार के लिए पिता की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। शाम के समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि:

आज भाई के साथ किसी बात पर कुछ अनबन हो सकती है। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं, जैसे नया मोबाइल, नए कपड़े आदि। आज संतान को अच्छा काम करते देख मन में प्रसन्नता रहेगी। माता पिता के साथ आस-पास के धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा पर जाने से मन को शांति मिलेगी। व्यापार में यदि कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी तो आज वह फाइनल हो सकती है। ससुराल पक्ष से संबंध मजबूत होंगे। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

कर्क राशि:

आज सुबह से लाभ के नए अवसर मिलेंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्यों की मांगों को आसानी से पूरा किया जाएगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे, जिससे भविष्य को लेकर आपकी चिंता कम होगी। आज योग्य लोगों से विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे, लेकिन आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। शाम का समय आज आप परिजनों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।

सिंह राशि:

आज अगर किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। आज दफ्तर में सहकर्मियों का असहयोग व्यवहार देखने को मिल सकता है। आज रचनात्मक कार्यों को पूरा करने के लिए निकट और दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल रहेगा। शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आपका कोई पुराना सहयोगी आपसे मदद मांग सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसमें वह खुश नजर आएंगे।

कन्या राशि:

आज वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने आपसे पैसा उधार लिया है तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। छात्रों को भविष्य की रणनीतियों पर काम करने का अवसर मिलेगा। यदि संतान के विवाह में कोई समस्या आ रही थी तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी। आज आप अपने भाई की मदद के लिए आगे आएंगे और आपको अपने माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा, उनकी सेवा करने का अवसर भी मिलेगा।

तुला राशि:

आज आसानी से पूरे हो जाएंगे। दफ्तर में अधिकारी आपकी बात सुनेंगे और आपके सुझावों पर अमल करेंगे, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे। पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ा माल भी कारोबार में दिखने लगेगा। शाम को आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। रोजगार की दिशा में काम कर रहे जातकों के प्रयास सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि:

आज अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। आपकी उपेक्षा के कारण पारिवारिक माहौल अशांत हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई कानूनी मामला चल रहा था तो वह भी आज आपको सफलता दिला सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहतर रहेगा। संतान की प्रगति से मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार में आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर भी कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको अपनी आमदनी और खर्च में संतुलन बनाकर चलना होगा।

धनु राशि:

घर में सुख-शांति के लिए आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में आज कोई मांगलिक प्रसंग हो सकता है। आप धर्म और काम के प्रति निष्ठावान रहेंगे। दान-पुण्य करने के अवसर मिलेंगे, इसका लाभ आपको निकट भविष्य में किसी न किसी रूप में अवश्य मिलेगा। लव लाइफ में मधुरता आएगी और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए शाम का समय सुखद रहेगा। भविष्य से जुड़ी खबरें आज सुनने को मिल सकती हैं।

मकर राशि:

आज जो भी काम करने का मन बनाएंगे, उसमें शुरुआत में थोड़ा विलंब होगा, लेकिन बाद में वह पूरा हो जाएगा। कार्यक्षेत्र की गतिविधियां आपकी सोच के विपरीत रहेंगी। सहकर्मी या कर्मचारी आपकी अज्ञानता का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी सूझबूझ के बल पर आप सभी चुनौतियों को आसानी से पार कर लेंगे। दफ्तर में आज आपको अधिक काम दिया जा सकता है, लेकिन घबराएं नहीं, मेहनत से आप समय पर सभी काम पूरे करेंगे, जिससे आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ राशि:

आज तरक्की के विशेष मौके मिलेंगे। राज्य के बाहर व्यापार करने वाले जातकों को धन लाभ के साथ आय में वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। काफी समय से आपका कोई काम रुका हुआ था तो वह भी आज पूरा हो सकता है, जिससे घर के सदस्य भी खुश नजर आएंगे। आज आप अपने रुके हुए धन को पाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आज शाम का समय आप देव दर्शन में बिताएंगे और परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लिस्ट भी बनाएंगे।

मीन राशि:

भाई बहन के साथ आज अच्छा समय बीतेगा और उनकी ओर से कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिलेगा। विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में यदि कोई जोखिम उठाना पड़े तो अवश्य लें, भविष्य में इसका भरपूर लाभ आपको मिलेगा। अगर आप घर या दुकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो वह भी आज पूरा हो सकता है। आज परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश करते नजर आएंगे, जिसे आप पूरा करेंगे। आय के साधन भी आज बढ़ेंगे।

Next Post

Uttarakhand: सुशीला बलूनी (Sushila Baluni) के निधन से मुख्यमंत्री समेत गणमान्य व्यक्तियों ने जताया गहरा दुःख, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत बोले : दीदी हमें छोड़कर चली गई

Uttarakhand: सुशीला बलूनी (Sushila Baluni) के निधन से मुख्यमंत्री समेत गणमान्य व्यक्तियों ने जताया गहरा दुःख, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत बोले : दीदी हमें छोड़कर चली गई देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग […]
sss 1

यह भी पढ़े