13 June 2023 Rashiphal: जानिए आज मंगलवार 13 जून को कैसा रहेगा आपका दिन - Mukhyadhara

13 June 2023 Rashiphal: जानिए आज मंगलवार 13 जून को कैसा रहेगा आपका दिन

admin
Rashiphal .3

13 June 2023 Rashiphal: जानिए आज मंगलवार 13 जून को कैसा रहेगा आपका दिन

दिनांक:- 13 जून 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- मंगलवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – ग्रीष्म
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – आषाढ़
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- दशमी
  • नक्षत्र – रेवती
  • योग – सौभाग्य
  • करण- भद्रा
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:07
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— मृगशिरा नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • प्रतापी शाल्व का वध श्रीकृष्ण ने किया था ।
  • 🌺आज का व्रत व विशेष:- पंचक (भदवा) समाप्ति आज रा. 12:50 ।
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत-बुधवार व प्रदोष त्रयोदशी व्रत- गुरुवार ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 3:24 से 5:06 बजे तक ।

🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺

जिंदगी में हर मौके का फायदा उठाना चाहिए परंतु किसी के भरोसे का नहीं ।

13 जून का राशिफल

मेष

आज का दिन आपके लिए का आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। सुबह-सुबह ही आपको कोई से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके काम की सराहना करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। आंखों में जलन रह सकती है।

वृषभ

आज के दिन आप मानसिक और शारीरिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। कोई पुरानी चली आ रही बीमारी से निजात मिलेगा। कार्य क्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन करेंगे। दिन के मध्य में आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। व्यापार में नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों का आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक गुजरेगा। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ने में मन लगेगा।

मिथुन

आज का दिन तनाव भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत करने के बावजूद भी अनुकूल परिणाम न मिलने के कारण मन दुखी रहेगा। कोई निकट का व्यक्ति धोखा दे सकता है, सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। बच्चों पर क्रोधित हो सकते हैं। सलाह दी जाती है कि धैर्य से कार्य करें। सिर दर्द और मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

कर्क

आज के दिन आप तनावग्रस्त रहने वाले हैं। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आएगा। कार्य क्षेत्र में सहकर्मी नीचा दिखा सकते हैं। किसी बात को लेकर मन व्यथित रहेगा, जिसके कारण निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। संध्या के समय कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

सिंह

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त होगा। परिवार की खुशी के लिए अनावश्यक व्यय करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार के सदस्य आपकी की प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या

आज का दिन जातक का सकारात्मक रहेगा। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। पूजा पाठ में मन लगेगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। वाहन आदि खरीदने का योग है। सिर दर्द की समस्या रह सकती है। किसी मित्र से पुराना दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज का दिन धन निवेश करने के लिए अच्छा है, इससे भविष्य में लाभ होगा।

तुला

आज के दिन आप प्रतिकूल समस्याओं का सामना करेंगे। परिश्रम के बावजूद भी सफलता प्राप्त ना होने के कारण दुखी रहेंगे। व्यापारिक वर्ग वाले लोग आज चिंतित रह सकते हैं। कोई निकट का व्यक्ति आपसे से पैसे उधार मांग सकता है। पेट दर्द की समस्या का सामना कर सकते हैं। भाई के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जातक को सलाह दी जाती है कि धैर्य रखकर काम करें। आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।

वृश्चिक

आज के दिन आपको मिला-जुला परिणाम प्राप्त होगा। आज आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। परिवार के लोग आपकी की भावनाओं को नहीं समझेंगे। जिसके कारण मन दुखी रह सकता है। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, सतर्क रहें। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य में अचानक से गिरावट आ सकती है। भोजन समय पर करें और पौष्टिक आहार लें। बच्चो के भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

धनु

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। प्रातः काल से ही मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। पूजा-पाठ की ओर झुकाव बढ़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पुरानी योजनाएं आज कार्यक्षेत्र में क्रियान्वित कर सकते हैं। नए मित्र बनेंगे। किसी धार्मिक समारोह में आज सम्मिलित हो सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर

आज का दिन आपके लिए अत्यधिक भागदौड़ भरा रहने वाला है। छोटी-छोटी यात्राओं में समय व्यतीत होगा। मानसिक और शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। समय पर कोई जरूरी काम पूरा न होने के कारण तनाव महसूस करेंगे। अत्यधिक धन खर्च होने के कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, सतर्क रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। माता-पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। मन में सकारात्मक विचारों का जन्म होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं, जो लाभदायक साबित होगी। पुराना अटका हुआ कार्य आज पूरी हो सकता है। न्यायालय में चला आ रहा विवाद आज सुलझ सकता है। लोहे से चोट लग सकती है, सतर्क रहें। जीवन साथी के साथ मनोरंजक यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

मीन

आज के दिन आपका झुकाव अध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। गुप्त दान कर सकते हैं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। दिन के मध्य में कोई पुराना दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पुराने किए हुए धन निवेश से आज लाभ प्राप्त हो सकता है। भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे। कार्यस्थल पर मन न लगने के कारण जल्दी घर वापस आ सकते हैं। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं। हाथ-पैर दर्द की समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।

Next Post

गुड न्यूज: यूकाडा को नैनी सैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़ को एरोड्रम लाइसेंस जारी करने के लिए पीएम मोदी (PM Modi) का आभार

गुड न्यूज: यूकाडा को नैनी सैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़ को एरोड्रम लाइसेंस जारी करने के लिए पीएम मोदी (PM Modi) का आभार देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए ) द्वारा उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण( यूकाडा) को […]
p 1 13

यह भी पढ़े