18 July 2023 Rashiphal: जानिए आज मलमास के प्रथम दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल - Mukhyadhara

18 July 2023 Rashiphal: जानिए आज मलमास के प्रथम दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल

admin
मलमास 2023

18 July 2023 Rashiphal: जानिए आज मलमास के प्रथम दिन कैसा रहेगा आपका राशिफल

दिनांक:- 18 जुलाई 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- मंगलवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – अधिक श्रावण
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- प्रतिपदा
  • नक्षत्र – पुष्य
  • योग – हर्षण
  • करण- किंस्तुघ्न
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:18
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— पुनर्वसु नक्षत्र में
  • 🌺आज का व्रत व विशेष:- पुरुषोत्तम (अधिक) मास (मलमास) आरंभ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • पांडवों ने खांडव वन जाकर इंद्रप्रस्थ नगर बसाया था ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 3:27 से 5:09 बजे तक ।

🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺

आपका लक्ष्य आपको डराने वाला नहीं बल्कि उत्साहित करने वाला होना चाहिए।

18 जुलाई का राशिफल

मेष

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। रोजमर्रा के कार्य में अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। आज परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज गिरावट की स्थिति महसूस होगी। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो, आज उस कार्य की भूमिका बन सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। इस मौसम में परिवार के साथ बाहर कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

मिथुन

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। कोई पुराना चल रहा विवाद आज खत्म हो सकता है। पड़ोसी से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार आदि में लाभ होगा, आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। कोई नया मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं।

कर्क

आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपना ख्याल रखें। व्यापार-व्यवसाय या में नौकरी में अपने से बड़े अधिकारियों से वाद-विवाद हो सकता है। आज आपका काम बिगड़ सकता है, धन हानि हो सकती हैं। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं, पत्नी का आपके भाई आदि से विवाद हो सकता है।

सिंह

आज आपका दिन कुछ परेशानी हो भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय को लेकर आज आप चिंतित रह सकते हैं। विरोधी वर्ग आपके कार्य को बिगड़ने का प्रयास करेंगे। व्यापार में हानि हो सकती हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

कन्या

आज आप कहीं बाहर की यात्रा में किसी विशेष व्यक्ति के साथ जा सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू करने में आज आपके मित्र और परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज कोई बड़ी डील या समझौता कार्यक्षेत्र में आपके हाथ लग सकता है। परिवार के लोगों द्वारा मान-सम्मान प्राप्त होगा।

तुला

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में आज आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए सहयोगी मिलेंगे, कोई नया कार्य शुरू हो सकता है। परिवार के साथ आनंद के क्षण बिताएंगे।

वृश्चिक

आज आप वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी रकम उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ेगी। परिवार में आपके साथ लोग धोखा कर सकते हैं।

धनु

आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। किसी अपने की चिंता के कारण आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। साथ ही परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती हैं, जिससे परिवार का माहौल ठीक नहीं रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध आज अच्छे रहेंगे।

मकर

आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। आप परिवार के लोगों के साथ बाहर कहीं जा सकते हैं।

कुंभ

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती हैं। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र में हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है। बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

Next Post

हरेला ( Harela) का पर्व मनाने के पीछे छिपी संभावित सोच

हरेला का पर्व मनाने के पीछे छिपी संभावित सोच दीप चन्द्र पंत उत्तराखंड में कर्क संक्रांति के अतिरिक्त चैत्र और आश्विन मास की नवरात्रि में हरेला पर्व मनाया जाता है। एक कृषि प्रधान समाज में बुवाई से पहले बोई जाने […]
IMG 20230717 WA0005

यह भी पढ़े