20 May 2023 Rashiphal: जानिए आज शनिवार 20 मई को कैसा रहेगा आपका राशिफल - Mukhyadhara

20 May 2023 Rashiphal: जानिए आज शनिवार 20 मई को कैसा रहेगा आपका राशिफल

admin
Rashiphal 2

20 May 2023 Rashiphal: जानिए आज शनिवार 20 मई को कैसा रहेगा आपका राशिफल

दिनांक:- 20 मई 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- शनिवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – वसन्त
  • काल (राहु)- दक्षिण दिशा
  • मास – ज्येष्ठ
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- प्रतिपदा
  • नक्षत्र – कृत्तिका
  • योग – अतिगण्ड
  • करण- किंगस्तुघ्न
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:12
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— कृत्तिका नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • भीम ने जरासंध के पैरों को पकड़कर दो भागों में चीर दिया था ।
  • 🌺आनेवाला व्रत व विशेष:- रम्भा तृतीया – सोमवार ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 8:33 से 10:14 बजे तक ।

यह भी पढें: बड़ी खबर : आरबीआई ने 2000 के नोटों (2000 notes) को लेकर की ये बड़ी घोषणा, सितंबर तक इन नोटों को बैंकों में कर सकते हैं वापस

🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺

अपना तुलना दुसरों से कभी भी न करें क्योंकि हर फल का स्वाद अलग-अलग होता है ।

20 मई का राशिफल

मेष :

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए काम पूरे होंगे और व्यापार में नए पाटनर बन सकते हैं। न्यायलय पक्ष के काम में विजय मिलेगी। परिवार और पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा।

वृषभ:

आज आपके काम में अड़चन आ सकती है। नए काम की शुरूआत के लिए आपको अभी इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार के लोगों से वाद-विवाद हो सकता है। किसी अपने से बहुत समय बाद मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन:

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत आज न करें। वाहन चालने में सावधानी बरतें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। आज अकास्मिक दुर्घटना आपके साथ घट सकती है।

कर्क:

आज आपका मन अपनों के व्यवहार के चलते खिन्न रहेगा। व्यापार मे रूकावट आएगी, कोई बड़ा काम आज आपके हाथ से निकल सकता है। किसी काम के चलते आप जिससे मदद की उम्मीद रख रहे हैं, वह समय पर आपको धोखा दे सकता है। पत्नी से मतभेद खत्म होगा।

सिंह:

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कोई पुराना केस खत्म होगा और विरोधी परास्त होंगे। आप आज व्यापार मे बड़ा निवेश कर सकते हैं, किसी विशेष व्यक्ति से आपका मिलना होगा, जिससे आगामी समय मे आपको लाभ होगा।

यह भी पढें: बड़ी खबर : उत्तराखंड विस.अध्यक्ष रितु खंडूरी (Ritu Khanduri) के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने पुनः सही ठहराया, याचिका निरस्त होने से बर्खास्त कर्मचारियों को झटका

कन्या:

आज का दिन आपका उतार चढाव बाला रहेगा, अपने स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हो सकते है ,व्यापार व्यवसाय में कोई बडा डिसीजन सोच विचार कर ले, परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित होगी, जिस कारण आप व्यर्थ में परेशान रहेंगे, बाणी पर आप संयम रखें।

तुला:

आज आप बाहर की यात्रा आदि पर न जाएं। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय थोड़ा संभलकर चलें। परिवार में किसी से आज आपको मदद प्राप्त होगी। किसी नए कार्य की रूप-रेखा व्यापार के लिए बन सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक :

आज के दिन आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं। आपको षडयंत्र में फसाया जा सकता है अत: संभलकर रहें। काम की भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पाटनर से धोखा मिल सकता है। आज आप बड़ा लेन-देन न करें।

धनु:

आज का दिन आप कोई नया व्यापार आदि शुरू कर सकते हैं। अच्छे लोगों से आज आपका संपर्क बनेगा। नौकरी आदि के क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। किसी पुराने विवाद से आज आप मुक्ति पाएंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। धार्मिक यात्रा पर भी आप जा सकते हैं।

मकर:

आज आपको खान-पान पर ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी लम्बी यात्रा पर आज आप न जाएं। व्यापार नौकरी में अपने अधिकारियों से मतभेद उत्पन्न हो सकता है। किसी को व्यापार में बड़ी रकम उधार न दें।

कुंभ :

आज आप किसी अपने के व्यवहार से अपमानित महसूस कर सकते हैं। व्यापार में रूकावट आएगी। कोई अपना व्यक्ति विवाद की स्थिति निर्मित करेगा व्यापार आदि में। आज कोई नया वाहन या भवन न खरीदें। वाद-विवाद से दूर रहें और वाहन आदि के उपयोग में सतर्कता बरतें।

मीन:

आज आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका कोई बहुत पुराना काम पूर्ण होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम आज आप शुरू न करें। कार्य क्षेत्र में किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए नुकसान पहुंचा सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह भी पढें: 2000 note out of circulation: 2000 के नोट सरकुलेशन से बाहर, साढ़े 6 साल बाद फिर नोटबंदी की यादें हुई ताजा

Next Post

पत्रकारों (journalists) को सुरक्षित वातावरण को राष्ट्रपति से गुहार, अमजा ने भेजा ज्ञापन

पत्रकारों (journalists) को सुरक्षित वातावरण को राष्ट्रपति से गुहार, अमजा ने भेजा ज्ञापन देहरादून/मुख्यधारा ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उत्तरांखड ने आज अपने केंद्रीय संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के मेंडेट के अनुरूप पत्रकारों के स्वतंत्रतापूर्वक अपने दायित्व वहन में […]
p 1 20

यह भी पढ़े