जानिए आज गुरुवार 5 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका राशिफल (5 October 2023 Rashiphal) - Mukhyadhara

जानिए आज गुरुवार 5 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका राशिफल (5 October 2023 Rashiphal)

admin
Rashiphal 3

जानिए आज गुरुवार 5 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका राशिफल (5 October 2023 Rashiphal)

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- गुरुवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – शरद
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – आश्विन
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- षष्ठी
  • नक्षत्र – मृगशिरा
  • योग – व्यतिपात
  • करण- वणिज
  • दिशा शूल- दक्षिण दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:52
  • 🌑सूर्यास्त:- 5:43
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— हस्त नक्षत्र में ।
  • 🌹आज का व्रत व विशेष:- सप्तमी निमित्त एकोदिष्ट, जीतीया निमित्त विशिष्ट भोजन व ओठगन।
  • 🪷आने वाला व्रत व विशेष:- अष्टमी एकोदिष्ट व जीतीया व्रत – शुक्रवार ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻
  • वेदव्यास के पिता का नाम पाराशर था ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 01:14 से 2:44 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

साधारण व्यक्ति बाहरी ऑखों से संसार देखता है वहीं ज्ञानी व्यक्ति अंतर आत्मा से संसार को देखता है।

5 अक्टूबर का राशिफल (5 October 2023 Rashiphal)

मेष

आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे, जिस कारण आपका हर काम सहजता से पूर्ण होने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ

आज आप कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्गों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। कोई पुराना बड़ा काम हाथ से छूट सकता है। परिवार में पत्नी और बच्चों से मतभेद हो सकते हैं। आज कोई भी डिसीजन न लें।

मिथुन

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आप किसी नए कार्य की नींव रख सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्रों रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

कर्क

आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, परंतु वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं रहेगा।

सिंह

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। आज आपका मन प्रसन्नचित रहेगा। आज आप कहीं बाहर धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी विशेष मेहमान का घर पर आगमन होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा आर्थिक परिवर्तन आज आप कर सकते हैं। शेयर मार्केट में पैसे लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा।

कन्या

आज के दिन आप कुछ नए काम के बारे में विचार बना सकते हैं, जिसमें आप अपने पार्टनर का सहयोग प्राप्त करेंगे। आज आप अपने जीवन में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका असर आपकी पूरी लाइफ पर दिखाई देगा। आज पत्नी और बच्चों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

तुला

आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपका कोई विशेष निर्णय आपकी लाइफ में बड़ा परिवर्तन कर सकता है। आर्थिक स्थिति से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आज भविष्य के लिए एक बड़ी निधि निवेश कर सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे और आपका मन आज प्रसन्न होगा।

वृश्चिक

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज ना करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।

धनु

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। अपने जीवन के लिए आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कुछ सेविंग कर सकते हैं।

मकर

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने वाला है, जिससे आपको सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा सम्मान मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में किसी बड़े व्यक्ति के साथ समझौता हो सकता है। साथ ही पुराने किसी विवाद में न्यायालय पक्ष से आपको विजय प्राप्त होगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। पत्नी और बच्चों के लिए आज स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है।

कुंभ

अधूरा कार्य पूरा होने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप अपने किसी परिचित से आज मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के लिए आज कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका आगामी समय में लाभ मिलेगा। परिवार में चल रहे विवाद के माहौल में परिवर्तन होगा। परिवार के लोगों का आप के प्रति झुकाव हो सकता है।

मीन

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आज बड़े कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं, परंतु अभी क्रियान्वित करने का समय नहीं आया है। आज किसी परिचित व्यक्ति को उधार में बड़ी धनराशि देना नुकसानदेह साबित हो सकता है। आज उधार देने से धन फंस सकता है। घर में स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां आ सकती हैं। पत्नी और बच्चों से मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

Next Post

देवभूमि उत्तराखंड के शिल्प (Crafts of Devbhoomi Uttarakhand) को देश-दुनिया में मिलेगी पहचान

देवभूमि उत्तराखंड के शिल्प (Crafts of Devbhoomi Uttarakhand) को देश-दुनिया में मिलेगी पहचान डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला मध्य हिमालय की गोद में बसे उत्तराखंड का हस्तशिल्प सदियों से आकर्षण का केंद्र रहा है। फिर चाहे वह काष्ठ शिल्प हो, ताम्र […]
h 1

यह भी पढ़े