जानिए आज बुधवार 9 अगस्त को कैसा रहेगा आपका राशिफल (9 August 2023 Rashiphal) - Mukhyadhara

जानिए आज बुधवार 9 अगस्त को कैसा रहेगा आपका राशिफल (9 August 2023 Rashiphal)

admin
Rashiphal 5

जानिए आज बुधवार 9 अगस्त को कैसा रहेगा आपका राशिफल (9 August 2023 Rashiphal)

दिनांक:- 09 अगस्त 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- बुधवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – अधिक श्रावण
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- अष्टमी
  • नक्षत्र – भरणी
  • योग – वृद्धि
  • करण- कौलव
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:29
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— आश्लेषा नक्षत्र में
  • 🌺आने वाला व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत -.शनिवार।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • अर्जुन और भीम के मामा वसुदेव थे।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 12:03 से 1:42 बजे तक।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

किसी का दुःख बहुत हद तक उसके कर्म का फल है, लेकिन उनका सहायता करना भी अच्छे मनुष्य का कर्तव्य है।

9 अगस्त का राशिफल (9 August 2023 Rashiphal)

मेष

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। किसी कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा आदि में वाहन का प्रयोग संभाल कर करें। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ

आज के दिन कार्य की अधिकता के कारण आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। साथ ही आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। आज कोई सुखद समाचार आपको प्राप्त होगा। पारिवारिक विवाद दूर होने से मन प्रसन्न होगा।

मिथुन

आज कुछ बातों को लेकर आप परिवार में झगड़ा कर सकते हैं, जिस कारण आप के प्रति लोगों का व्यवहार परिवर्तित हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान हो सकता है। अच्छा होगा कोई बड़ा निवेश न करें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

कर्क

आज आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिस कारण आपको कोई नया मार्ग मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई बड़ा डिसीजन आज ले सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको सफलता प्राप्त होगी। बच्चों के लिए आज कोई उपहार ला सकते हैं।

सिंह

आज आप कुछ बातों को लेकर काफी चिंतित रह सकते हैं। किसी अपने का दुखद समाचार मिल सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या

आज आप किसी नए काम के लिए प्रयास कर सकते हैं, जिस कारण आपको अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिससे स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी पार्टनर से विवाद की स्थिति बन सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला

आज आप किसी नए कार्य का प्लान कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए रोक दें, नहीं तो आपको कुछ हानि उठानी पड़ सकती हैं। शेयर मार्केट आदि का काम करते हैं, तो आज कोई बड़ा निवेश न करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक

आज आपका मन अशांत रह सकता है। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर की यात्रा आदि भी करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में साझेदारों से सतर्क रहें। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

धनु

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा, आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशिष्ट कार्य की पूर्ति के कारण आपको बड़ा लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नया कार्य शुरू कर सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं के हिसाब से कोई नया भवन या वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर

आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपके मन में नई ऊर्जा दिखाई पड़ेगी। कार्य के प्रति आपकी लगन, आपको बड़ा लाभ दिला सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा, घर के लोग प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ

आज वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना घट शक्ति है। जिस कारण चोट लग सकती है। कोई नया परिवर्तन अपने जीवन में आज न करें, नहीं तो इसके दुष्परिणाम सामने आएंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवार में कुछ बातों को इग्नोर करें।

मीन

आज आप किसी लंबी यात्रा से लौट कर घर वापस आ सकते हैं, जिस कारण शरीर में थकान महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ा ऑफर आपको मिल सकता है, जिस कारण आपको लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। अपनी फैमिली के साथ आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं।

Next Post

उत्तराखंड की धामी सरकार (Dhami government) ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 आईएएस और 50 पीसीएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें लिस्ट

उत्तराखंड की धामी सरकार (Dhami government) ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 आईएएस और 50 पीसीएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें लिस्ट देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। ‌ मंगलवार रात 2 आईएएस […]
d 1 8

यह भी पढ़े