प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री ने दी हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

admin
h 1 4

प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री ने दी हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि हिन्दी हमारी संस्कृति भावनाओं, आकांक्षाओं एवं आदर्शो का प्रतीक है। किसी भी देश की भाषा ही उसकी संस्कृति एवं परम्पराओं से जोड़ने में मददगार होती है। हिन्दी मात्र भाषा ही नही है बल्कि हमारी सभ्यता व संस्कृति की भी पहचान है। हिन्दी देश की एकता एवं अखंडता का भी आधार है। यह हमारी परंपराओं और हमारी विरासत का बोध कराने वाला एक सतत अनुष्ठान भी है।

यह भी पढ़ें : Weather red Alert in Uttarakhand: शुक्रवार 13 सितंबर को प्रदेशभर के सभी जिलों में स्कूलों व आंगनबाड़ी केद्रों में रहेगा अवकाश

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी वैचारिक निष्ठा हिन्दी के प्रति रही है। हिंदी के गौरव को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। हिंदी के विकास के लिए जब हम सभी मिलकर कार्य करेंगे, तभी हिन्दी को अपेक्षित सम्मान प्राप्त होगा। हिंदी भारत ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे अधिक लोकप्रिय भाषाओं में से एक है। हिंदी एक भाषा के रूप में भारतवासियों के बीच सेतु का भी काम करती है। देश की विभिन्न भाषाओं के साथ सामंजस्य बनाने की ताकत भी हिन्दी भाषा में है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ (Uttarakhand Jal Sansthan Contract Workers Union)की मांग : ठेकेदारी प्रथा को हटाकर उसे सेवायोजन पोर्टल में समायोजित करने का आप ने किया समर्थन

राजभाषा हिन्दी के गौरव एवं सम्मान के लिये सभी से सहयोगी बनने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी दिवस पर हमें अपने दैनिक जीवन में हिन्दी के अधिक से अधिक प्रयोग का भी संकल्प लेना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केजरीवाल को मिली जमानत, आप कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाँटकर दी बधाई : विशाल चौधरी

केजरीवाल को मिली जमानत, आप कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाँटकर दी बधाई : विशाल चौधरी भाजपा का प्रायोजित षडयंत्र, जनता ने देखा देहरादून/मुख्यधारा आज 13-09-2024 को देहरादून स्थित आप मुख्यालय पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल […]
k 1 4

यह भी पढ़े