स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया भावपूर्ण स्मरण

admin
s 1 43

स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया भावपूर्ण स्मरण

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर घण्टाघर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित किये। उनका जीवन बहुत संघर्षमय था, लेकिन वे हिमालय की तरह अडिग थे। उनका पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास का एक स्पष्ट विज़न और चिंतन था। उन्हें अपनी संस्कृति और सभ्यता से गहरा लगाव था। विलक्षण प्रतिभा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर उन्होंने भारतीय राजनीति में एक विशिष्ट पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें : मुख्य सचिव ने सिंचाई अनुसंधान संस्थान को सौंपा नदियों की मॉनिटरिंग का कार्य

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल ने भी हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Dehradun: उत्तराखंड मुक्त विवि की MAJMC की चार दिवसीय अनिवार्य शोध कार्यशाला संपन्न

मामचन्द शाह/देहरादून उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विद्याशाखा के अंतर्गत संचालित स्नातकोत्तर कार्यक्रम एमएजेएमसी 21 के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों के लिए देहरादून में आयोजित की गई चार दिवसीय अनिवार्य शोध कार्यशाला का आज समापन हो […]
IMG 20250425 WA0011

यह भी पढ़े