Image

बेटियों में विकसित करें लीडरशिप क्वालिटी : रेखा आर्या

admin
r 1 1

बेटियों में विकसित करें लीडरशिप क्वालिटी : रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को बांटी सिलाई और ब्यूटीशियन किट

हल्द्वानी/मुख्यधारा

शनिवार को हल्द्वानी के दमुवाढूंगा स्थित अंबेडकर पार्क सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सिलाई और ब्यूटीशियन किट वितरित की।

इस अवसर पर रेखा आर्या ने कहा कि बेटियों में बचपन से ही लीडरशिप क्वालिटी विकसित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अगर हम अपनी बेटियों को बचपन से ही सशक्त बनाएंगे तो वें समाज में सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर पाएंगी।

यह भी पढ़ें : केदारनाथ में मुख्य सेवक भंडारा में मुख्यमंत्री ने किया श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित

रेखा आर्या ने कहा कि समाज का विकास तभी संभव है जब आधी आबादी का पूरी तरह सशक्तिकरण किया जाए। इस अवसर पर कई महिलाओं ने अपनी जिजीविषा और जीवट भरी कहानी सुनाई कि किस तरह उन्होंने संकट के समय में अपने आप को सशक्त बनाकर परिस्थितियों को बदल दिया।

महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि निश्चित रूप से ये महिलाएं पूरे नारी समाज के लिए महिला सशक्तिकरण की आदर्श बनकर उभरी है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को सिलाई और ब्यूटीशियन किट प्रदान की।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जाधारी नवीन वर्मा, अमित कुमार श्रीवास्तव, पार्षद तनुजा जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, सीडीपीओ शिल्पी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : श्रृद्धालु यात्रा के दौरान सरकार की गाइड लाइन का करें पालन : महाराज

Next Post

शराब के ठेके का विरोध कर रहे स्थानीय जनता के समर्थन में पहुँचे मोहित डिमरी

शराब के ठेके का विरोध कर रहे स्थानीय जनता के समर्थन में पहुँचे मोहित डिमरी अठूरवाल संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन कर रही हैं महिलाएं देहरादून/मुख्यधारा डोईवाला क्षेत्र के अठूरवाला में स्टेट हाइवे के समीप खोले जा रहे शराब […]
m 1 1

यह भी पढ़े