संन्यास लेने के बाद आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे

admin
v 1 1

संन्यास लेने के बाद आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे

मुख्यधारा डेस्क

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली संन्यास लेने के अगले दिन यानी आज मौजूदा समय में अपने सबसे प्रिय गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलने पत्नी अनुष्का के साथ वृंदावन पहुंचे। आश्रम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।

विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से करीब 15 मिनट बात की। दोनों केली कुंज आश्रम में 2 घंटे 20 मिनट रहे। सुबह 7.20 बजे इनोवा कार से पहुंचे। 9.40 बजे वहां से निकले। विराट-अनुष्का कार में मास्क लगाए बैठे थे।

प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जाने के करीब आधे घंटे बाद विराट-अनुष्का लौटे। इस दौरान विराट-अनुष्का ने आश्रम के कामों को देखा-समझा। विराट कोहली का वृंदावन का यह सवाल दो साल में तीसरा दौरा था।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर लिखा टेस्ट क्रिकेट ने मेरी परीक्षा ली मुझे आकार दिया वो पाठ सिखाए जो मुझे जिंदगीभर याद रहेंगे। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे और आध्यात्मिक गुरु संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

यह भी पढ़ें : केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के प्रवेश द्वार पर राज्य पशु कस्तूरी मृग व पक्षी मोनाल का उदघाटन

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने से क्रिकेट जगत हैरान है। 36 साल की उम्र में पूरी तरह फिट होने के बाद भी विराट ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ दिया। उन्हें यह फॉर्मेट सबसे ज्यादा पसंद था। विराट के इस फैसले ने फैंस को चौंका दिया है। उनके दिल्ली और रणजी कोच रहे सरनदीप सिंह भी अचंभित हैं।

विराट ने जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेला था। यही उनका आखिरी रेड बॉल मैच था।सरनदीप सिंह ने यह भी कहा कि विराट कोहली इस बार भी इंग्लैंड में खूब रन बनाना चाहते थे। 2018 के दौरान पर इंग्लैंड में विराट का बल्ला खूब बोला था। उन्होंने कहा, इस बार, वह बहुत अच्छी तैयारी के साथ जाते। उन्होंने कहा था कि वह 3-4 शतक बनाएंगे, जैसा कि उन्होंने 2018 में इंग्लैंड दौरे पर किया था। उन्होंने वहां बहुत सारे रन बनाए थे। जब वह रणजी ट्रॉफी मैच खेलने आए थे तो ऐसा कुछ भी नहीं था।

यह भी पढ़ें : राष्ट्र के नाम संदेश : पाकिस्तान से तनाव के बीच पीएम मोदी आज रात को देश को करेंगे संबोधित, प्रधानमंत्री ऑपरेशन सिंदूर पर बोलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने पाकिस्तान को फिर दी चेतावनी, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सीजफायर का श्रेय लेने में लगे

राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने पाकिस्तान को फिर दी चेतावनी, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सीजफायर का श्रेय लेने में लगे मुख्यधारा डेस्क भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई खत्म चुकी है। लेकिन दोनों ओर से बयानबाजी जारी है। […]
pm

यह भी पढ़े