धरती डोली : दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लगे भूकंप के झटके, डर के मारे लोग घरों से बाहर निकले, तीव्रता 4.4 रही

admin
e 1 1

धरती डोली : दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में लगे भूकंप के झटके, डर के मारे लोग घरों से बाहर निकले, तीव्रता 4.4 रही

दिल्ली/मुख्यधारा

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। सुबह करीब 9.04 बजे लोगों को भूकंप के झटके लगे। लोग घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली के अलावा अभी कई राज्यों में भूकंप आया।

भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। यहां रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 थी। इसकी वजह से दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। हरियाणा के जींद और बहादुरगढ़ के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के इलाकों में भी 10 सेकेंड तक झटके आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, हरियाणा के झज्जर में आज सुबह 9:04 बजे भारतीय समयानुसार रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली-एनसीआर में भी इसके तेज़ झटके महसूस किए गए। बीते छह महीने में दिल्ली और एनसीआर में तीसरी बार भूकंप आया है।

यह भी पढ़ें : दुखद हादसा : राजस्थान में फाइटर जेट जैगुआर क्रैश, दोनों पायलटों की मौत, सूरतगढ़ एयरबेस से भरी थी उड़ान

इससे पहले 19 अप्रैल और 17 फरवरी को भी भूकंप आया था। भूकंप के बाद तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं टीवी चैनल और सोशल मीडिया पर आई और लोगों ने बताया कि उन्हें भूकंप के झटकों से काफी डर लगा। लोगों ने सभी से सुरक्षित रहने की अपील की। जब भूकंप के झटके आये तो कई लोग दिल्ली-एनसीआर में अपने दफ्तरों की ओर जा रहे थे। भूकंप की खबर सुनने के बाद वे लोग भी थोड़ी देर के लिए सहम गए।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, दिल्ली भूकंपीय क्षेत्र 4 में स्थित है, जहां भूकंप का खतरा ज्यादा रहता है। इस क्षेत्र में भूकंपीयता काफी ज़्यादा है, जहां आमतौर पर 5-6 तीव्रता के भूकंप आते हैं, और कभी-कभी 7-8 तीव्रता के भी। हालांकि, ज़ोनिंग एक सतत प्रक्रिया है जो बदलती रहती है।हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है और इस डिस्‍टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

यह भी पढ़ें : श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने चैशायर होम्स में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Next Post

गुरु पूर्णिमा : देशभर में धूमधाम के साथ मनाई जा रही गुरु पूर्णिमा, शिष्य गुरुजनों से लेते हैं आशीर्वाद, महर्षि वेदव्यास की जयंती भी आज

गुरु पूर्णिमा : देशभर में धूमधाम के साथ मनाई जा रही गुरु पूर्णिमा, शिष्य गुरुजनों से लेते हैं आशीर्वाद, महर्षि वेदव्यास की जयंती भी आज मुख्यधारा डेस्क आज पूरे देश भर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व धूमधाम के साथ […]
gu

यह भी पढ़े