पंचायत चुनाव अपडेट : 14 जुलाई को 2 बजे तक चुनाव चिन्ह आवंटन पर रोक, निर्वाचन आयोग ने लिया फैसला
देहरादून/मुख्यधारा
पंचायत चुनाव से जुड़ी राज्य निर्वाचन आयोग देहरादून से आज बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें उत्तराखंड में प्रथम चरण के लिए आवंटित किए जाने वाले चुनाव चिन्ह पर राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमचार 14 जुलाई दोपहर 2 बजे तक के लिए रोक लगा दी है।
इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार द्वारा आज आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल में योजित रिट याचिका संख्या 503 (एम०बी०) वर्ष 2025 शक्ति सिंह बर्तवाल बनाम राज्य निर्वाचन आयोग एवं अन्य में दिनांक 11 जुलाई, 2025 को पारित आदेश के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा एक स्पष्टता (Clarification) प्रार्थना-पत्र उच्च न्यायालय में दाखिल किया गया है, जिस पर दिनांक 14.07.2025 को पूर्वाहन में सुनवाई होनी नियत हुई है।
अतः इस संबंध में आयोग की अधिसूचना (संशोधित) संख्या 1303/रा०नि० आ० अनु०-2/4324/2025 दिनांक 28 जून, 2025 में निर्वाचन चुनाव चिन्ह आवंटन की तिथि हेतु नियत तिथि 14 जुलाई 2025 को उम्मीदवारों हेतु निर्वाचन प्रतीक आवंटन की कार्यवाही को अपराहन 2 बजे तक स्थगित किया जाता है।



