Image

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून आर्मी अस्पताल में घायल सैनिकों का हाल जान

admin
j 1 1

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून आर्मी अस्पताल में घायल सैनिकों का हाल जान

देहरादून/मुख्यधारा

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित आर्मी अस्पताल पहुंचकर उत्तरकाशी के धराली हर्षिल क्षेत्र में आई दैवीय आपदा के दौरान घायल हुए 14 राजपूताना राइफल्स के लेफ्टिनेंट कर्नल आदर्श टी एवं राइफलमैन केशव सहवाग से भेंट कर उनका हालचाल जाना।

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों से घायल जवानों के उपचार की जानकारी ली तथा उनके समुचित उपचार को कहा। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस दौरान स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर राम सिंह थापा, सेना अस्पताल के कमांडेंट ब्रिगेडियर परीक्षित सिंह सहित सेना अस्पताल के चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

Next Post

मुख्य सचिव ने एसईओसी से की रेस्क्यू अभियान की समीक्षा

मुख्य सचिव ने एसईओसी से की रेस्क्यू अभियान की समीक्षा शासन तथा सेना के अधिकारियों के साथ बैठक में कई विषयों पर चर्चा, कहा-सड़क, संचार, विद्युत व्यवस्था बहाल करना प्राथमिकता देहरादून/मुख्यधारा  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को राज्य आपातकालीन […]
m 1 1

यह भी पढ़े