दुखद : मोरी ब्लॉक के भखवाड़ गांव की युवती नदी पार करते समय ट्राली से गिरकर नदी में समाई, खोजबीन जारी

admin
m 1 4

दुखद : मोरी ब्लॉक के भखवाड़ गांव की युवती नदी पार करते समय ट्राली से गिरकर नदी में समाई, खोजबीन जारी

नीरज उत्तराखंडी/मोरी

मोरी विकासखंड के भखवाड़ गांव से बड़ी दुखद खबर आई है, जहां ट्राली के सहारे नदी पार करते समय एक युवती नदी में समा गई। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

उत्तरकाशी जनपद मोरी विकासखंड के भखवाड़ गांव के ग्रामीण टोंस नदी पर पैदल पुलों का निर्माण न होने से आज भी जान जोखिम में डालकर ट्रॉली से नदी पार करने को मजबूर हैं। जब सुबह एक बालिका ट्राली के सहारे नदी पार करते समय टोंस नदी में जा गिरी और पानी की तेज जलधारा में लापता हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में गुमशुदा बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी गई हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम भकंवाड के निचली शेरा तोक निवासी सबीनाउम्र 15 वर्ष पुत्री यासीन अपनी मौसी मेमना के साथ टोंस नदी पर लगी ट्रॉली से पार जा रही थी। इस दौरान अचानक ट्रॉली का रस्सा फंसने से ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और सबीना नदी में गिर गई। तेज धारा के कारण वह बह गई।लंबे समय से ग्रामीण इन जगह पर पुल की मांग कर रहे हैं।

Next Post

श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में शिष्यों ने किया गुरुओं का सम्मान

श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में शिष्यों ने किया गुरुओं का सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 15 शिक्षक सम्मानित शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने गुरुओं के प्रति दिखाया समर्पण का भाव देहरादून/मुख्यधारा गुरु […]
i 1 3

यह भी पढ़े