गुड न्यूज: अपनी घोषणाओं को लगातार धरातल पर उतारने में जुटे CM पुष्कर धामी #paryavaran mitr - Mukhyadhara

गुड न्यूज: अपनी घोषणाओं को लगातार धरातल पर उतारने में जुटे CM पुष्कर धामी #paryavaran mitr

admin
IMG 20220330 WA0046
  • उत्तराखंड के 6000 से अधिक पर्यावरण मित्रों को सीएम धामी ने दिया तोहफा। मानदेय बढ़ाकर 500 प्रतिदिन
  • विभिन्न श्रेणियों के सफाई कर्मियों के मानदेय में की एकरूपता।
  • 6000 से अधिक पर्यावरण मित्रों को मिलेगा लाभ।
  • मुख्यमंत्री ने चुनाव से पूर्व किया एक और वायदा किया पूरा।

देहरादून। उत्तराखंड की कमान लगातार दूसरी बार मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने वायदों को पूरा करने में जुट गए हैं। यही नहीं उन्होंने मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी स्मरण कराया है कि जनता से किए गए वायदों को पूरा करने में कोई हीलाहवाली नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने वृद्धावस्था पेंशन को पति और पत्नी दोनों के लिए लागू कर दिया है। यही नहीं उन्होंने इस पेंशन धनराशि में भी वृद्धि कर दी है। इस फैसले के लिए धामी की प्रदेशभर में सराहना हो रही है।

इसके बाद अब पर्यावरण मित्रों के हितों को देखते हुए उनका मानदेय बढाते हुए अब प्रतिदिन पांच सौ रुपए कर दिया है। इससे प्रदेशभर के छह हजार से अधिक पर्यावरण मित्रों में खुशी की लहर है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत तैनात सभी सफाई कर्मचारियों (पर्यावरण मित्रों) (paryavaran mitr) का मानदेय बढ़ाकर 500 (teacher suspend) प्रतिदिन कर दिया है। मानदेय बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। इसका लाभ प्रदेश के लगभग 6000 पर्यावरण मित्रों को मिलेगा। इसके लिए सरकार को 4038.12 लाख का अतिरिक्त वार्षिक व्ययभार उठाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री के इस फैसले से पर्यावरण मित्रों और उनके परिजनों में खुशी की लहर है।

5 जनवरी 2022 को सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास में मुलाकात की थी।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को सफाई कर्मचारियों की तमाम समस्याओं से अवगत करवाया था। उस समय मुख्यमंत्री श्री धामी ने पर्यावरण मित्रों का मानदेय 500 रुपया प्रतिदिन करने की घोषणा की थी। अब जबकि भाजपा की सरकार दुबारा सत्ता में आई है तो मुख्यमंत्री धामी ने अपनी इस घोषणा के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

बताते चलें कि शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत प्रदेश में कुल 6051 पर्यावरण मित्र (संविदा व दैनिक सफाई कर्मचारी 975, मौहल्ला स्वच्छाता समिति सफाई कमचारी 2854 और आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी 2222) तैनात हैं। इनमें से संविदा व दैनिक सफाई कर्मचारी को अब तक 350 रुपया, मौहल्ला स्वच्छाता समिति सफाई कमचारियों को 275 रुपया और आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को 350 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय मिलता था।

मुख्यमंत्री धामी ने इन सभी के मानदेय में एकरूपता लाते हुए सभी का मानदेय 500 रूपया प्रतिदिन कर दिया है। अपने दूसरे कार्यकाल में भी मुख्यमंत्री श्री धामी पूर्व में की गई अपनी घोषणाओं को एक के बाद एक लगातार धरातल पर उतार रहे हैं।

बहरहाल, उपरोक्त फैसलों को देखते हुए प्रदेश के आम जनमानस की उनसे उम्मीदें और बढ़ गई हैं। अब देखना यह होगा कि वह आगामी दिनों में प्रदेश के विकास को लेकर क्या नया रोडमैप स्थापित करते हैं!

 

…तो इस सीट से लड़ेंगे सीएम धामी(cm dhami) उपचुनाव!

 

यह भी पढें: दु:खद: आज ही शुरू की थी फास्ट फूड की दुकान, आग लगने (fire broke out) से मालिक व उस्ताद झुलसे

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पर दिव्यांग श्रेणी का रिजल्ट जारी नहीं करने का आरोप। सीएम दरबार में पहुंचा मामला

 

यह भी पढें: वीडियो: डीजीपी अशोक कुमार की पत्नी अलकनंदा (alaknanda) का ये गीत हो रहा वायरल। डीजीपी ने भी किया है अभिनय

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: डा. निधि उनियाल (dr nidhi uniyal) प्रकरण की जांच अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार को सौंपी

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: डा. निधि उनियाल मामले में सीएम धामी ने लिया ये बड़ा फैसला #dr nidhi uniyal

 

यह भी पढें: ज्वलंत सवाल: अफसर की पत्नी जो कहे, वो सही! #dr nidhi uniyal

Next Post

बड़ी खबर: जिला सहकारी बैंक (jila sahkari bank) की भर्ती में हुई अनियमितताओं की जांच को कमेटी गठित

देहरादून/मुख्यधारा जिला सहकारी बैंक (jila sahkari bank) से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देहरादून, पिथौरागढ़ व नैनीताल में चतुर्थ श्रेणी (गार्ड) की भर्ती में हुई अनियमितताओं की जांच को लेकर कमेटी गठित की गई है। सचिव आर मीनाक्षी […]
Screenshot 20220402 134418 Gallery

यह भी पढ़े