जोहड़ीगांव में आयोजित भागवत कथा में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

admin
j 1 8

जोहड़ीगांव में आयोजित भागवत कथा में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के जोहड़ीगांव स्थित कैप्टन सुखबहादुर गुरुंग के आवास में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में सहभागिता की और कथा पंडाल में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, भक्ति और धर्म के मार्ग पर अग्रसर करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागरण के साथ-साथ आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता का भी संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मेण हीना पशुभि समाना, अर्थात् धर्म के बिना मनुष्य पशु के समान है, इसलिए हमें धर्म के कार्य करने चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, ज्योति कोटिया, पूनम नौटियाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, संतजन एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के अवसर पर घंटाघर में उनकी मूर्ति पर श्रद्धा […]
d 1 27

यह भी पढ़े