Image

उत्तरकाशी के पौराणिक माघ मेले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल

admin
IMG 20260117 WA0009

उत्तरकाशी के पौराणिक माघ मेले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल, हरि महाराज की डोली का आशीर्वाद लिया

उत्तरकाशी/मुख्यधारा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में आयोजित पौराणिक माघ मेला (बाड़ाहाटा कु थोलू) कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरि महाराज नागराज की डोली तथा समेश्वर महाराज से उनका आशीर्वाद भी लिया।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को माघ मेले की शुभकामनाएं देते हुए मेले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्ता पर प्रकाश डाला।

IMG 20260117 WA0010 IMG 20260117 WA0007

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि माघ मेला उत्तरकाशी की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोक संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आयोजनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आज स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के आजीविका संवर्धन के लिए लगातार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3 करोड़ लखपति दीदी की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में राज्य में 1.65 लाख से अधिक लखपति दीदी बन चुकी है। इस दौरान माघ मेले में पारंपरिक लोक नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिली।

IMG 20260117 WA0013

इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी, जिला पंचायत सदस्य अनीता नेगी, बिना चौहान, ज्योति राणा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Next Post

चंडीगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित हुए पुरोला विधायक दुर्गेश लाल

चंडीगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित हुए पुरोला विधायक दुर्गेश लाल नीरज उत्तराखंडी पंजाब गवर्नर गुलाब चंद्र कटारिया एवं महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद (कुरुक्षेत्र) ने विधायक को भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया। सम्मान के लिए […]
IMG 20260117 WA0014 1

यह भी पढ़े