मुख्यमंत्री ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

admin
IMG 20260126 WA0046

मुख्यमंत्री 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई।

IMG 20260126 WA0045

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

IMG 20260126 WA0053

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बलवीर रोड स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री खजान दास, श्री प्रेमचन्द अग्रवाल एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

Next Post

गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार प्राप्त किया प्रथम स्थान

गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार प्राप्त किया प्रथम स्थान राज्य की 25 साल की विकास यात्रा एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन पर आधारित थी झांकी देहरादून/मुख्यधारा गणतंत्र दिवस के […]
IMG 20260126 WA0054

यह भी पढ़े