- पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूड़ी के निधन पर 20 मई को सरकार ने किया सार्वजनिक अवकाश घोषित
- पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगा अंतिम संस्कार
- समस्त शिक्षण संस्थान एवं कार्यालय बन्द रहेंगे
देहरादून/मुख्यधारा
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतेष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी, इस अवसर पर बुधवार को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन के कारण, प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है, इस दौरान समस्त सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किए जाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी के आकस्मिक निधन के कारण प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
उपर्युक्त विषयक उत्तराखण्ड शासन के पत्र संख्या 729/XXXI(13)G/2026(09)/2010-18 दिनांक 19 मई, 2026 के द्वारा अवगत कराया गया है कि मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी, भूतपूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार का आज दिनांक 19-05-2026 को आकस्मिक निधन हो जाने के कारण भूतपूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में दिनांक 19-05-2026 से दिनांक 21-05-2026 तक तीन दिन तक समस्त जनपदों के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे एवं कोई भी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे। भूतपूर्व मुख्य मंत्री के सम्मान में दिनांक 20-05-2026 को उनकी अन्त्येष्टि के दिन राज्य सरकार के समस्त कार्यालय बन्द रहेंगे।
अतः उक्त के आलोक में राज्य में विद्यालयी शिक्षा के अन्तर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी, शैक्षणिक संस्थानों एवं कार्यालयों में शासन द्वारा जारी निर्देशों का तद्नुसार अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा दिनांक 20 मई, 2026 को समस्त शिक्षण संस्थान एवं कार्यालय बन्द रहेंगे।



