Image

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया ‘डोल’ में नि:शुल्क चिकित्सा चिकित्सालय का शुभारंभ

Mukhyadhara
IMG 20260601 WA0011

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने किया ‘डोल’ में नि:शुल्क चिकित्सा विभाग का शुभारंभ

अल्मोड़ा/मुख्यधारा

कल्याणिका हिमालय देवस्थानम धर्मार्थ चिकित्सालय कनरा (डोल) में आज नि:शुल्क चिकित्सा विभाग का शुभारंभ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक लमगडा के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वह आंखों के रोगी उपस्थित रहे।

IMG 20260601 WA0013

उद्घाटन के पश्चात ज्योति नेत्रालय हल्द्वानी के डाक्टरों द्वारा रोगियों के आंखों की जांच की गई एवं उनका दवाइयां दी गई और चिकित्सा परामर्श दिया गया।

रोगियों में भीम सिंह, भैरव पांडे, सुरेंद्र कुमार, हरीश नगरकोटी, रमेश सिंह, नवीन कुमार, हरीश नगरकोटी आदि लोगों ने अपनी आंखों का उपचार कराया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि आंखों से संबंधित किसी भी बीमारी के रोगी इस निशुल्क चिकित्सालय में आकर अपनी आंखों की जांच अवश्य करायें। यहां आंखों से सम्बन्धित समस्त बीमारियों का इलाज (आपरेशन) निशुल्क किया जाएगा।

IMG 20260601 WA0012

इस अवसर पर ज्योति नेत्रालय हल्द्वानी के मैनेजर सुमित नैनवाल, दिनेश मेहरा, आक्टोमैक्टस, दनेश, नीकिता के अलावा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रावत, जिला सचिव देवेंद्र धौनी, जिला महामंत्री दीवान सतवाल, जिला पंचायत प्रतिनिधि दीपक फर्त्याल, जिला सचिव रमेश बिष्ट, मोहन नगरकोटी, कमल बिष्ट, दीपक मलडा, चन्दन बोरा, नवीन राम, सुरेन्दर कुमार, मोहित आदि उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज को शीघ्र मिलेगा नया कुलसचिव: डॉ धन सिंह रावत

द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज को शीघ्र मिलेगा नया कुलसचिव: डॉ धन सिंह रावत समीक्षा बैठक में तकनीकी निदेशक को दिये शीघ्र नियुक्ति के निर्देश कहा, पॉलीटेक्निक कॉलेजों में छात्रावासों के नवीनीकरण कार्यों लाये तेजी देहरादून/मुख्यधारा बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान, द्वाराहाट […]
IMG 20260601 WA0087

यह भी पढ़े