द्वितीय गोरखा सौरभ थापा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Mukhyadhara
IMG 20260712 WA0022
  • द्वितीय गोरखा सौरभ थापा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

देहरादून/मुख्यधारा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में आयोजित द्वितीय गोरखा सौरभ थापा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता को ही नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ना समय की आवश्यकता है और ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

IMG 20260712 WA0020

उन्होंने कहा कि वीर सैनिक सौरभ थापा की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं को देशभक्ति, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के खेल भावना की सराहना करते हुए आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, सागर गुरुंग, गौतम डंगवाल, सिंकदर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने जारी की विभागों के संयोजकों की सूची, हरीश चमोली बने प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग में संयोजक

भाजपा ने जारी की विभागों के संयोजकों की सूची, हरीश चमोली बने प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग में संयोजक देहरादून/मुख्यधारा भाजपा ने 18 विभागों मे सयोंजक और सह सयोंजकों की सूची जारी कर दी है। हरीश चमोली को प्रदेश मीडिया सम्पर्क […]
FB IMG 1783872332924

यह भी पढ़े