Image Image

इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके

Mukhyadhara
IMG 20261114 WA0041 1
  • इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं के प्रति प्रेम जब व्यवहार में दिखाई देता है, तो वह लोगों के लिए एक खूबसूरत संदेश बन जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा देहरादून में आयोजित इगास बग्वाल के विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में देखने को मिला।

दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व इगास के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी पूरी तरह पहाड़ी रंग में रंगे नजर आए।

देहरादून बंजारावाला के गंगोत्री विहार में आयोजित कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीतों की धुन गूंजी तो बंशीधर तिवारी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। उन्होंने पहाड़ी गीतों पर जमकर नृत्य किया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने भी उनके साथ कदम से कदम मिलाए।

IMG 20261114 WA0042

बंशीधर तिवारी की यह सहज सहभागिता कार्यक्रम का खास आकर्षण रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रोजगार और बेहतर अवसरों की तलाश में भले ही उत्तराखंड के लोग देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच गए हों, लेकिन अपनी संस्कृति, सभ्यता और जड़ों से जुड़े रहना बेहद जरूरी है।

IMG 20261114 WA00401

उन्होंने कहा कि इगास जैसे लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। ऐसे आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को जीवंत रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी विरासत से परिचित कराने और समाज में आपसी मेलजोल बढ़ाने का भी काम करते हैं।

बंशीधर तिवारी की लोकगीतों पर थिरकती तस्वीरें और उनकी सांस्कृतिक सहभागिता ने एक खूबसूरत संदेश दिया कि अपनी संस्कृति को बचाने के लिए जरूरी है कि हम उस पर गर्व भी करें और उसे अपने जीवन का हिस्सा भी बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून के आठ जाँबाज साइक्लिस्टों ने पूर्ण की 600 किमी. की कठिन बीआरएम राइड

देहरादून के आठ जाँबाज साइक्लिस्टों ने पूर्ण की 600 किमी की कठिन बीआरएम राइड स्वाति आले, निखिल ठाकुर और अभिषेक गुसांईं बने ‘सुपर रैंडोन्योर’ (SR) देहरादून/मुख्यधारा देवभूमि उत्तराखंड के साइक्लिंग जगत में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। […]
IMG 20261115 WA0032 1

यह भी पढ़े