- उत्तराखंड: बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, पुलिस, वन, आबकारी व परिवहन विभाग में निकली बंपर भर्ती, देखिए पूरी जानकारी
देहरादून/मुख्यधारा
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से पुलिस आरक्षी, पीएसी/आईआरबी, अग्निशमन, वन आरक्षी, बंदीरक्षक सहित विभिन्न विभागों में 1,694 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। यह प्रदेश के उन हजारों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो कई वर्षों से सरकारी नौकरी का सपना देख कर इसकी तैयारी रहे हैं।
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा उत्तराखण्ड के विभिन्न विभागों के अंतर्गत उत्तराखण्ड आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष/महिला), उत्तराखण्ड आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरूष), फायरमैन (अग्निशामक) (पुरुष/महिला), वन आरक्षी, स्पेशल टाईगर गार्ड्स, बन्दी रक्षक, महिला बन्दी रक्षक, सचिवालय रक्षक, आबकारी सिपाही तथा परिवहन आरक्षी (समूह ‘ग’) के कुल 1694 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 25 दिसम्बर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को अपने नाम व जन्मतिथि के सत्यापन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र में हाईस्कूल के प्रमाण-पत्र के साथ-साथ अपने आधार कार्ड के दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी को अपने ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज आरक्षण से सम्बन्धित श्रेणी / उपश्रेणी के प्रमाण-पत्र तथा पर्वतीय क्षेत्र का प्रमाण-पत्र अपलोड करने अनिवार्य होंगे। रिक्त पदों का संक्षिप्त विवरण निम्नवत है:
मुख्यधारा पर देखिए किस विभाग में कितने पदों के लिए निकली है भर्ती, क्या है योग्यता और आयु सीमा का निर्धारण।
- विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 17 नवम्बर, 2026
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि 25 नवम्बर, 2026
- ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 25 दिसम्बर, 2026
- ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की अवधि 28 दिसम्बर 2026 से 30 दिसम्बर, 2026 तक
- लिखित प्रतियोगी परीक्षा की अनन्तिम तिथि 04 अप्रैल, 2027
देखिए पूरा भर्ती विज्ञापन





