दुःखद: रुद्रप्रयाग जनपद में घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई तीन महिलाओं की दबकर (landslide) दर्दनाक मौत - Mukhyadhara

दुःखद: रुद्रप्रयाग जनपद में घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई तीन महिलाओं की दबकर (landslide) दर्दनाक मौत

admin
1646323507619

मुख्यधारा/देहरादून 

रुद्रप्रयाग जनपद से दुखद खबर सामने आ रही है, जहां घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने के लिए गए 3 महिलाओं की दबकर (landslide) दर्दनाक मौत हो गई। इस दुःखद खबर के बाद गांव में शोक की लहर छा गई है।
जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली ब्लॉक के चिरबटिया लुठियाग गांव की आशा देवी (40) पत्नी दिनेश सिंह,  सोना देवी (48) पत्नी पूरन सिंह एवं माला देवी (52) पत्नी रतन सिंह, गांव के पास ही घर की लिपाई के लिए लाल मिट्टी लेने के लिए गई थी। बताया गया कि जैसे ही वे मिट्टी भरने के लिए ढांग के नीचे घुसे, वैसे ही अचानक वहां मिट्टी का पूरा ढांग नीचे गिर गया। इससे तीनों महिलाएं संभल नहीं पाई और मिट्टी के नीचे दब (landslide) गई।
FB IMG 1646326318405
प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साथ ही एसडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। रेस्क्यू टीम ने महिलाओं का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये है। इस दुर्घटना के बाद मृतकों की घर में मातम पसर गया है।
Next Post

बड़ी खबर: छात्रा की गोली मारकर हत्या(murder)) करने वाले आरोपी आदित्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुख्यधारा/देहरादून देहरादून में गत सायं एक कालेज के बाहर छात्रा वंशिका को गोली मारकर मौत के घाट (murder aropi arrest) उतारने वाले आरोपी आदित्य तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि गत सायं देहरादून स्थित सिद्धार्थ […]
IMG 20220303 WA0060

यह भी पढ़े