एक नजर: दुष्कर्म पीड़ित 6 वर्षीय बालिका व उसकी माँ से महिला आयोग (Mahila Ayog) की अध्यक्ष ने की मुलाकात। भेजे जाएंगे नारी निकेतन देहरादून - Mukhyadhara

एक नजर: दुष्कर्म पीड़ित 6 वर्षीय बालिका व उसकी माँ से महिला आयोग (Mahila Ayog) की अध्यक्ष ने की मुलाकात। भेजे जाएंगे नारी निकेतन देहरादून

admin
43949b05 e8f9 44ad 9452 0ec42245aa0d

हरिद्वार/मुख्यधारा

राज्य महिला आयोग (Mahila Ayog) की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने शुक्रवार को पिरान कलियर, रुड़की, हरिद्वार में हुई दुष्कर्म की घटना की पीड़िता माँ व 6 वर्षीय बेटी से मुलाकात की।

अध्यक्ष कुसुम कंडवाल राज्य महिला आयोग (Mahila Ayog) द्वारा गठित जांच समिति के साथ रुड़की स्थित उप जिला चिकित्सालय में पहुँची। जांच समिति में जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रभारी, वन स्टॉप सेन्टर मौके पर उपस्थित रहे। वहां उपचार के लिए भर्ती रेप पीड़िता महिला व बेटी से अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बातचीत की व घटना की जानकारी ली, साथ ही उन्होंने उसके परिवार संबंधी जानकारी भी ली।

वहां उपस्थित लोगों द्वारा यह बताया गया कि वह महिला अपनी बेटी को लेकर कलियर रैन बसेरे में रहती थी। आयोग की अध्यक्ष ने उप जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से मिलकर उसके स्वास्थ्य के बारे में जाना, जिन्होंने कहा की वह अब स्वस्थ है, उसका उपचार हो चुका है। उस के रहने के स्थान की चिंता करते हुए आयोग की अध्यक्ष ने महिला से मौके पर बात की कि उसकी व उसकी 6 वर्षीय बेटी की सुरक्षा व देखभाल हेतु नारी निकेतन भेजने की बात कही, जिस पर महिला राजी है।

(Mahila Ayog) अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने तत्काल जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र लिख कर उस महिला को नारी निकेतन देहरादून भेजने की कार्यवाही के लिए कहा, ताकि उस महिला व 6 वर्षीय बेटी का भविष्य खतरे में न रहे।

यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रभारी, वन स्टॉप सेन्टर ने दी।

 

यह भी पढें : दु:खद दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, तीन जख्मी

 

यह भी पढें : अच्छी खबर (Requirement) : विभागीय भर्ती की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी

 

यह भी पढें : रैणी आपदा (#Raini disaster) : जल त्रासदी ने सब कुछ कर दिया था तबाह। 206 लोग हुए थे लापता। तपोवन टनल से बरामद हुआ एक शव

 

यह भी पढें : सावधान! : आज से सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन (Single Use Plastic Ban), बनाने या बेचने पर होगी 7 साल की सजा

 

यह भी पढें : डॉक्टर्स डे विशेष (Doctors’ Day): बीमारी में सबसे पहले डॉक्टर ही याद आते हैं, उनकी सेवा और संकल्पों को करें ‘धन्यवाद’

Next Post

ब्रेकिंग : रुड़की से भाजपा के मेयर गौरव गोयल (Mayer Gaurav Goyal) पर इस मामले में गिरी गाज। छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित

रुड़की/मुख्यधारा रुड़की से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भाजपा के मेयर गौरव गोयल (Mayer Gaurav Goyal) को छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के अनुसार प्रदेश […]
1656685135350

यह भी पढ़े