हादसा : रुद्रप्रयाग (नारकोटा) में निर्माणाधीन पुल का मलबा गिरने से कई मजदूर मलबे में दबे, 6 का रेस्क्यू (Narkota bridge insident) - Mukhyadhara

हादसा : रुद्रप्रयाग (नारकोटा) में निर्माणाधीन पुल का मलबा गिरने से कई मजदूर मलबे में दबे, 6 का रेस्क्यू (Narkota bridge insident)

admin
1658296112993

रुद्रप्रयाग। आज सुबह जनपद रुद्रप्रयाग से बड़ी दु:खद खबर आ रही है, जहां नारकोटा में एक निर्माणाधीन पुल के सैटरिंग गिर जाने से वहां काम कर रहे 6 मजदूर घायल (Narkota bridge insident) हो गए, जबकि मलबे में कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग के नारकोटा में एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। बताया गया कि समीप ही एक पुस्ता टूटने के कारण अचानक पुल की सैटरिंग टूटने (Narkota bridge insident) से एक हिस्से का मलबा गिर गया। जिससे वहां काम कर रहे मजदूर दब गए।

सूचना पर एसडीआरएफ व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे मजदूरों के रेस्क्यू में जुट गई। अब तक 6 मजदूरों को निकाला जा चुका है।

बताते चलें आजकल उत्तराखंड में मानसून चरम पर है। मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन से कई सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

यह भी पढें: दुःखद: यहां बच्चे को स्कूल छोड़कर घर जा रही महिला की गुलदार (Guldar) ने ली जान

 

यह भी पढें: गजब : …जब वृद्ध मां-बाप को डोली में बिठाकर कांवड़ लेने पहुंच गया ये श्रवण कुमार (Shrawan kumar)! इस अद्भुत नजारे पर टिकीं हर किसी की निगाहें

Next Post

UP Politics: जानिए यूपी में ट्रांसफर पर क्यों गरमाई राजनीति! क्या है नई सियासी हलचल, जानने के लिए पढें ये खबर

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और मंत्री जितिन प्रसाद नाराज, दिनेश खटीक के इस्तीफे की भी चर्चा मुख्यधारा उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से विभागों में जारी तबादलों ने योगी सरकार में हलचल (UP Politics) मचा दी है। जिसकी वजह […]
IMG 20220720 WA0011

यह भी पढ़े