दुःखद: यहां बच्चे को स्कूल छोड़कर घर जा रही महिला की गुलदार (Guldar) ने ली जान - Mukhyadhara

दुःखद: यहां बच्चे को स्कूल छोड़कर घर जा रही महिला की गुलदार (Guldar) ने ली जान

admin
1658293104687

कोटद्वार/मुख्यधारा

पौड़ी जनपद के दुगड्डा से बड़ी दु:खद खबर आ रही है, जहां एक अपने बच्चे को स्कूल छोड़ कर घर लौट रही महिला ने गुलदार (Guldar) जान ले ली। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस दुगड्डा विकासखंउ के अंतर्गत ग्राम गोदी बड़ी मेें रीता देवी(37) पति मनोज चौधरी अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर घर जा रही थी। इसी दौरान घात लगाकर दुबके गुलदार (Guldar) ने उस पर झपट्टा मारकर दबोच लिया और झाडिय़ों के बीच ले गया।

बताया गया कि यहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने रास्ते में खून के निशान देखे तो गांव में इसकी सूचना दी गई। वन विभाग को भी सूचित किया गया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। खोजबीन के बाद महिला का शव झाडिय़ों से बरामद कर लिया गया। घटना के बाद से गांव के लोग सहमे हुए हैं और अकेले जाने में कतरा रहे हैं।

लैंसडौन के प्रभागीय वनाधिकारी दिनकर तिवारी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार (Guldar) को पकड़ लिया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर ग्रामीण आक्रोश जताते हुए कहते हैं कि गांव में अब तक कई बार गुलदार (Guldar) दिखाई दिया है। वन विभाग से कई बार की गुहार लगाने के बावजूद विभाग यहां पिंजरा नहीं लगा रहा है।

बताते चलें कि इससे पूर्व बीते वर्ष दिसंबर में भी भैडग़ांव की एक वृद्धा की भी गुलदार ने जान ले ली थी। जिसके बाद से गुलदार (Guldar) क्षेत्र में जब-तब दिखाई देता है।

 

यह भी पढें: गजब : …जब वृद्ध मां-बाप को डोली में बिठाकर कांवड़ लेने पहुंच गया ये श्रवण कुमार (Shrawan kumar)! इस अद्भुत नजारे पर टिकीं हर किसी की निगाहें

Next Post

हादसा : रुद्रप्रयाग (नारकोटा) में निर्माणाधीन पुल का मलबा गिरने से कई मजदूर मलबे में दबे, 6 का रेस्क्यू (Narkota bridge insident)

रुद्रप्रयाग। आज सुबह जनपद रुद्रप्रयाग से बड़ी दु:खद खबर आ रही है, जहां नारकोटा में एक निर्माणाधीन पुल के सैटरिंग गिर जाने से वहां काम कर रहे 6 मजदूर घायल (Narkota bridge insident) हो गए, जबकि मलबे में कुछ मजदूरों […]
1658296112993

यह भी पढ़े