हरेला : अलकनंदा व नन्दाकिनी नदी के संगम के आसपास किया वृहद पौधारोपण - Mukhyadhara

हरेला : अलकनंदा व नन्दाकिनी नदी के संगम के आसपास किया वृहद पौधारोपण

admin
DSC 0745

चमोली/मुख्यधारा

 पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए चमोली जिले में हरेला पर्व बडे उत्साह के साथ मनाया गया। बद्रीनाथ वन विभाग के तत्वाधान में हरेला पर्व के अवसर पर अलकनंदा एवं नन्दाकिनी नदी के संगम स्थल नंदप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष डा0 हिमानी वैष्णव, डीएफओ आशुतोष सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नंदप्रयाग संगम के आसपास वृहद स्तर पर पौधरोपण किया।

इस दौरान आम, अमरूद, आंवला आदि फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रेरणा जागृति समिति ने नुक्कड नाटक और स्कूली बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

DSC 0742

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने पूरे जनपद वासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने हरेला महोत्सव पर सभी से पौधरोपण करने और उनकी सुरक्षा के लिए संकल्प लेने की बात कही।
उन्होंने कहा कि हरेला पर्व का उदेश्य पर्यावरण और जल संरक्षण से है। इसके लिए हम सबको इस अभियान में मिलकर काम करने की जरूरत है। कहा कि पौधे लगाने से जहाॅ एक ओर हमें स्वच्छ पर्यावरण मिलेगा वही दूसरी ओर जल संकट की समस्या भी दूर होगी ।
DSC 0701
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद चमोली के नागरिकों का पर्यावरण के प्रति प्रेम साफ दिखता  है और यहां के लोग पर्यावरण को लेकर अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक है। उन्होंने कहा कि चिपको आंदोलन की जननी भी हमारे चमोली की ही भूमि है जो हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हरेला कार्यक्रम के दौरान चित्रकला में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इससे बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की सोच विकसित होगी।
बद्रीनाथ वन विभाग के उप वन संरक्षक आशुतोष सिंह ने कहा कि नदियों का संरक्षण एवं पुर्नजीवन की थीम के साथ इस वर्ष हरेला पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपील की है कि वे अधिक से अधिक पौध लगाकर उनका संरक्षण भी करें तथा आने वाली पीढ़ी को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करें।
नंदप्रयाग में हरेला कार्यक्रम के दौरान जिप सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, वन पंचायत सरपंच अंजू कठैत, जिला युवा कल्याण अधिकारी आनंद सिंह नयाल, वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित स्थानीय जनता ने विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। हरेला पर्व के अवसर पर जिले के सभी ब्लाक एवं तहसील स्तरों पर भी वृहद रूप पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
Next Post

देवभूमि के सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने को बचाए रखने लिए उठाने होंगे जरुरी कदम

अजेंद्र अजय किसी भी प्रदेश के निर्माण के पीछे उसके इतिहास, सभ्यता, संस्कृति, परंपरा, भाषा आदि के सरंक्षण की भावना छिपी होती है। अगर ये तत्व गायब हो जाएं तो वो प्रदेश आत्माविहीन माना जाएगा। लिहाजा, प्रदेश के भौतिक विकास […]
Screenshot 20210707 131245 Facebook

यह भी पढ़े