आ गए शिकंजे में : दो साल बाद देश लौटे बॉलीवुड कलाकार कमाल खान (Kamal Khan) को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार - Mukhyadhara

आ गए शिकंजे में : दो साल बाद देश लौटे बॉलीवुड कलाकार कमाल खान (Kamal Khan) को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin
IMG 20220830 WA0022

मुख्यधारा डेस्क 

बॉलीवुड एक्टर और आलोचना (क्रिटिक) करने वाले कमाल राशिद खान (केआरके)Kamal Khan को मुंबई पहुंचते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कमाल खान हाल के कुछ वर्षों से फिल्म अभिनेता और अभिनेत्रियों की सोशल मीडिया के माध्यम से आलोचना करते थे। उनके निशाने पर बॉलीवुड के तमाम एक्टर रहते थे।

2 साल से वह भारत से बाहर थे। आज मुंबई पहुंचते ही एयरपोर्ट से पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। यह कार्रवाई 2020 के एक विवादित ट्वीट पर की गई।

बता दें कि कमाल पर 2020 में युवा सेना की कोर कमेटी ने मलाड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। कमाल Kamal Khan ने दिवंगत एक्टर इरफान खान और ऋषि कपूर को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट किए थे।

कमाल खान ने 2 साल पहले ट्वीट करते हुए लिखा था, मैंने कुछ दिन पहले ही कहा था कोरोना तब तक नहीं जाएगा, जब तक कुछ फेमस लोगों को अपने साथ नहीं ले जाता। तब मैंने नाम नहीं लिखे थे, क्योंकि लोग मुझे गालियां देते, लेकिन मैं पहले से जानता था कि ऋषि और इरफान जाएंगे।

मुझे ये भी पता है कि अगला नंबर किसका आने वाला है। ऐसे ही जब ऋषि कपूर को रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो केआरके ने ट्वीट किया था- ‘ऋषि कपूर’ को एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती किया गया है। मैं उनसे सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि सर ठीक होकर जल्दी वापस आना, निकल मत लेना, क्योंकि दारू की दुकान सिर्फ 2-3 दिन में खुलने ही वाली है।

Next Post

बड़ी खबर : यूपी में दंगा और क्राइम कंट्रोल तो उत्तराखंड में महिलाओं पर हिंसक घटनाओं ने बढ़ाई चिंता, NCRB ने जारी की रिपोर्ट

मुख्यधारा डेस्क  उत्तर प्रदेश में कुछ वर्षों पहले सांप्रदायिक दंगा, महिलाओं पर अत्याचार समेत कई आपराधिक मामलों की खबरें सामने आती रहती थी। लेकिन साल 2017 में यूपी में योगी सरकार बनने के बाद दंगा और क्राइम का ग्राफ कम […]
IMG 20220830 WA0027

यह भी पढ़े