अच्छी खबर: भरत गिरी गोसाई (Bharat Giri Gosai) का राष्ट्रीय प्रतिष्ठा सम्मान पुरस्कार के लिए चयन - Mukhyadhara

अच्छी खबर: भरत गिरी गोसाई (Bharat Giri Gosai) का राष्ट्रीय प्रतिष्ठा सम्मान पुरस्कार के लिए चयन

admin
1662293498412

मुख्यधारा

वर्थी वैलनेस फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा टिहरी गढ़वाल में कार्यरत वनस्पति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक भरत गिरी गोसाई (Bharat Giri Gosai) को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की पूर्व बेला पर राष्ट्रीय प्रतिष्ठा सम्मान से नवाजा गया।

फाउंडेशन के संस्थापक मानसी बाजपेई ने बताया कि यह सम्मान प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने समाज मे वास्तविक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है।

फाउंडेशन के सह-संस्थापक सौम्या बाजपेई के अनुसार राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार प्रतिवर्ष साहित्य, शिक्षा, विज्ञान और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मानवतावादियों को सम्मानित करने का प्रयास है।

फाउंडेशन के चयन समिति ने बताया कि भरत गिरी गोसाई (Bharat Giri Gosai) को यह सम्मान शिक्षा एवं विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जा रहा है।

बता दें कि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य तिलगिरी के कनिष्ठ पुत्र भरत गिरी गोसाई (Bharat Giri Gosai) बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। हाईस्कूल से परास्नातक तक वे प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर रिसर्च फेलो तथा सीनियर रिसर्च फेलो रहते हुए उन्होंने अपना शोध कार्य प्रतिष्ठित केंद्रीय संस्थान जी०बी० पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा से किया।

इससे पहले भरत गिरी गोसाई को यूजीसी की प्रतिष्ठित बी०एस०आर० फैलोशिप, अर्थवाॅच इंटरनेशनल फैलोशिप, नेशनल मिशन ऑफ हिमालयन स्टडी फैलोशिप के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में दिया जाने वाला प्रतिष्ठित भारत गौरव अवॉर्ड, सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंसी, इंटरनेशनल साइंटिस्ट अवार्ड, स्काउट में प्रथम एवं द्वितीय सोपान अवार्ड, राष्ट्रीय सेवा योजना में सी सर्टिफिकेट, टीचर इनोवेशन अवार्ड, टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड आदि से भी सम्मानित किया जा चुका है।

वे विभिन्न राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय कार्यशालाओं/सम्मेलनों में प्रतिभाग करने के साथ-साथ कई शोध पत्र भी प्रकाशित कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० पी०पी० ध्यानी, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० विनोद प्रकाश अग्रवाल समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी है।

Next Post

दुःखद: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus mistry) का मुंबई के पास कार हादसे में निधन 

मुख्यधारा डेस्क  टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus mistry) का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। मुंबई से सटे पालघर में कासा के पास मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर यह हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मिस्त्री (Cyrus mistry) […]
IMG 20220904 WA0028

यह भी पढ़े