देहरादून/मुख्यधारा
उत्तराखंड पुलिस के 6 अधिकारियों के तबादले (Police Transfer) कर दिए गए हैं। इनमें पांच पुलिस उपाधीक्षक भी शामिल हैं, जबकि दो अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नवीन तैनाती दी गई है।
स्थानांतरित (Police Transfer) होने वाले अधिकारियों को इन जगहों पर मिली नई तैनाती
- पुलिस उपाधीक्षक पल्लवी त्यागी देहरादून से हरिद्वार
- पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र पंत देहरादून से एसटीएफ
- पुलिस उपाधीक्षक दीपक सिंह देहरादून से पिथौरागढ़
- पुलिस उपाधीक्षक आशीष भारद्वाज उधमसिंहनगर से देहरादून
- संजय सिंह गर्ब्याल नैनीताल से चंपावत में पुलिस उपाधीक्षक पद पर नवीन तैनाती
- भास्कर लाल शाह को एसटीएफ देहरादून से जनपद देहरादून में पुलिस उपाधीक्षक पद पर नवीन तैनाती



