कोविड-19 अलर्ट : उत्तराखंड (Uttarakhand)के स्कूलों में अब मास्क, सैनिटाइजर व थर्मल स्केनिंग अनिवार्य, आदेश जारी - Mukhyadhara

कोविड-19 अलर्ट : उत्तराखंड (Uttarakhand)के स्कूलों में अब मास्क, सैनिटाइजर व थर्मल स्केनिंग अनिवार्य, आदेश जारी

admin

कोविड-19 अलर्ट : उत्तराखंड (Uttarakhand)के स्कूलों में अब मास्क, सैनिटाइजर व थर्मल स्केनिंग अनिवार्य, आदेश जारी

देहरादून/मुख्यधारा

वर्तमान में विश्व के कई देशों में कोविड-19 रोगियों की बढ़ती संख्या देख उत्तराखंड सरकार व स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में अब उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों व कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। यही नहीं थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही सैनिटाइजर का भी अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने गत दिवस ये आदेश जारी किए।

इन आदेशों के अनुपालन में अब प्रदेश के जनपदों में भी मुख्य शिक्षा अधिकारियों द्वारा एसओपी जारी की जा रही है। सर्वप्रथम देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. मुकुल कुमार सती ने एसओपी जारी की है।

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट (Health Ministry Alert) : भारत में अगले महीने जनवरी में कोरोना की एक और लहर आने की आशंका, 40 दिन हो सकते हैं भारी

एसओपी के अनुसार कोविड-19 के क्रियान्वयन के सम्बनध में जिलाधिकारी / जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण देहरादून कार्यालय के पत्रांक /7102/- कोविड / 2022-23 दिनांक 23 दिसम्बर 2022 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट जिसके द्वारा अवगत कराया गया है विश्व के कई देशों यथा जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, कोरिया, गणराज्य, ब्राजील एवं चीन में कोविद-19 रोगियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। कोविड 19 महामारी अभी दुनियाभर में एक सर्वाजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है।

भारत सरकार द्वारा प्रदता निर्देशों के कम में आगामी माह में शीत ऋतु के आगमन के साथ ही कोविड-19 वेरिएंट  के साथ विभिन्न प्रकार के स्वसन तंत्र संबंधी रोगों के संक्रमण प्रसारित होने की संभावना बढ जाती है।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड : वर्ष 2023 के लिए माध्यमिक स्कूलों के लिए छुट्टियां (Holidays) घोषित, जानिए कब-कब रहेगा अवकाश, पढें आदेश

कवि-19 के दृष्टिगत समस्त विद्यालयों में कोविड-19 एस०ओ०पी० समस्त विद्यालयों में पालन अनिवार्यत किया जाये, समस्त छात्र-छात्रओ/शिक्षक/कर्मचारियों का मास्क पहनना अनिवार्य किया जाये विद्यालयों में धर्मल स्केनिंग एवं सेनिटाइजर का प्रयोग किया जाये साथ ही विद्यालयों में कोविस 19 वेरिएंट दृष्टिगत जागरूकता कार्यक्रम करवाये जाये।

IMG 20221229 WA0008

 

Next Post

Uttarakhand : भाजपा के युवा मोर्चा व ओबीसी मोर्चा के इन युवाओं को मिली जिलों में जिम्मेदारी

Uttarakhand : भाजपा के युवा मोर्चा व ओबीसी मोर्चा के इन युवाओं को मिली जिलों में जिम्मेदारी देहरादून/मुख्यधारा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में लगातार पार्टी को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]
image 12

यह भी पढ़े