दु:खद : हास्य अभिनेता दीपेश भान का आकस्मिक निधन। धारावाहिक 'भाभी जी घर पर हैं' से बनाई पहचान, (Dipesh bhan malkhan) - Mukhyadhara

दु:खद : हास्य अभिनेता दीपेश भान का आकस्मिक निधन। धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ से बनाई पहचान, (Dipesh bhan malkhan)

admin
IMG 20220723 WA0016

मुख्यधारा

आज एक और युवा एक्टर की आकस्मिक निधन से बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई। पिछले कई वर्षों से धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ में मलखान सिंह (Dipesh bhan malkhan) का किरदार निभाने वाले दीपेश भान ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया।

IMG 20220723 WA0014

दीपेश (Dipesh bhan malkhan) शनिवार सुबह क्रिकेट खेलते हुए गिर पड़े थे, उनकी नाक से खून बह रहा था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार देर रात उन्होंने अपने शो की शूटिंग भी की थी। दीपेश (Dipesh bhan malkhan) फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव थे और शनिवार सुबह वो जिम से आने के बाद क्रिकेट खेलने गए थे।

दीपेश (Dipesh bhan malkhan) ने दिल्ली से ग्रेजुएशन करने के बाद सीधे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया था। यहां से एक्टिंग का कोर्स पूरा करने के बाद दीपेश साल 2005 में मुंबई आ गए थे। शो में लड़कियों के साथ फ्लर्ट करने वाले दीपेश भान असल में शादीशुदा थे। उनकी शादी मई 2019 में दिल्ली में हुई थी।

IMG 20220723 WA0015

जनवरी 2021 में दीपेश एक बच्चे के पिता बने थे। दीपेश भान को मलखान (Dipesh bhan malkhan) के अपने मजेदार किरदार के लिए जाना जाता था।

उन्होंने ‘भाभी जी घर पर हैं’ के अलावा ‘कॉमेडी का किंग कौन’, ‘कॉमेडी क्लब’, ‘भूतवाला,’ ‘एफआईआर’ समेत ‘सुन यार चिल मार’ जैसे शो में काम किया था।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : उत्तराखंड शासन ने इन पीसीएस अधिकारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी

 

यह भी पढें : दुःखद: हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों (Kanwar Devotees) को डंपर ने कुचला, छह की मौत

 

यह भी पढें : CBSE 10th Result: सीबीएसई ने 10वीं का परीक्षा परिणाम भी जारी किया, मयंक यादव रहे टॉपर

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: सीबीएसई 12वीं के नतीजों में तान्या सिंह ने किया टॉप, पूरे 500 अंक हासिल किए (CBSE 12th result decleared 2022)

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: यहां कई चौकी प्रभारियों सहित पुलिस उपनिरीक्षकों (Sub-inspector Transfer) के हो गए ट्रांसफर, देखें सूची

Next Post

उत्तरकाशी : गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी लेने को ब्लाक स्तर पर कॉल सेंटर (call centre) बनाने के निर्देश

उत्तरकाशी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा करते हुए गर्भवती महिलाओं की मृत्यु दर में कमी […]
IMG 20220723 WA0018

यह भी पढ़े