government_banner_ad सख्ती : चार धाम (Chardham) यात्रा में धोखाधड़ी व कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगी FIR : मुख्य सचिव - Mukhyadhara

सख्ती : चार धाम (Chardham) यात्रा में धोखाधड़ी व कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगी FIR : मुख्य सचिव

admin
dun 1 10

सख्ती : चारधाम (Chardham) यात्रा में धोखाधड़ी व कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगी FIR : मुख्य सचिव

देहरादून/मुख्यधारा

यदि चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के साथ उत्तराखंड में धोखाधड़ी व कालाबाजारी की जाती है तो संबंधित लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। मुख्य सचिव एसएस संधू ने इस संबंध में अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं।

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने केदारनाथ हेली सेवा के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली।

यह भी पढें : Weather: पांच राज्यों में भीषण गर्मी और लू का जारी किया ऑरेंज अलर्ट, उत्तराखंड-हिमाचल और दिल्ली में मिलेगी राहत

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन देखते हुए बहुत अधिक संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि यात्रियों को कम से कम परेशानियां हों इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि टिकटों की बुकिंग में धोखाधड़ी और काला बाजारी को रोकने के लिए अधिक से अधिक आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाए। साथ ही, काला बाजारी करने वालों के खिलाफ एफआईआर करवाई जाए। उन्होंने आईआरसीटीसी के साथ ही उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा भी लगातार अनुश्रवण किए जाने की आवश्यकता बतायी है।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: पंचायत प्रमुखों के प्रत्यक्ष चुनाव की महाराज (Maharaj) की बात का अन्य राज्यों के मंत्रियों ने किया स्वागत

मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा से सम्बन्धित सभी जनपदों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षित पीआरडी जवान उपलब्ध कराए जाने हेतु सम्बन्धित विभाग को निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने शिकायतों के निस्तारण एवं रिफंड के लिए 24×7 व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को नकली वेबसाइटों और साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जाए।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव दिलीप जावलकर एवं अपर सचिव नागरिक उड्डयन सी. रविशंकर सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढें : स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में चेहरे पर तिरंगा पेंट कराकर पहुंची लड़की को सेवादार ने मत्था टेकने से रोका, कहा- यह पंजाब है इंडिया नहीं, दोनों के बीच हुई बहस, देखें वीडियो

Next Post

खेल मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने अधिकारियों को दिए सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर पूरा करने के निर्देश

खेल मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने अधिकारियों को दिए सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर पूरा करने के निर्देश खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया हल्द्वानी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण हल्द्वानी/मुख्यधारा आज प्रदेश की खेल मंत्री रेखा […]
rekha 1 3

यह भी पढ़े