स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में चेहरे पर तिरंगा पेंट कराकर पहुंची लड़की को सेवादार ने मत्था टेकने से रोका, कहा- यह पंजाब है इंडिया नहीं, दोनों के बीच हुई बहस, देखें वीडियो - Mukhyadhara

स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में चेहरे पर तिरंगा पेंट कराकर पहुंची लड़की को सेवादार ने मत्था टेकने से रोका, कहा- यह पंजाब है इंडिया नहीं, दोनों के बीच हुई बहस, देखें वीडियो

admin
panjab

स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में चेहरे पर तिरंगा पेंट कराकर पहुंची लड़की को सेवादार ने मत्था टेकने से रोका, कहा- यह पंजाब है इंडिया नहीं, दोनों के बीच हुई बहस, देखें वीडियो

मुख्यधारा डेस्क

पंजाब के अमृतसर में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) में एक सेवादार ने लड़की को अंदर नहीं जाने दिया। लड़की चेहरे पर तिरंगा पेंट कराकर गई थी।

जब वह स्वर्ण मंदिर पहुंची तो पगड़ी पहने एक व्यक्ति ने उसे रोक दिया और माथा नहीं टेकने दिया। उसने लड़की से कहा- ये पंजाब है, इंडिया नहीं।

यह भी पढें: ब्रेकिंग: MDDA देहरादून में हुआ बड़ा फेरबदल, देखें सूची

आरोप है कि गुरुद्वारे के एक स्टाफ ने लड़की से बुरा बर्ताव किया। घटना के दौरान पीड़ित पक्ष की ओर से वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा था, जो कि इंटरनेट पर फिलहाल वायरल है। लड़की सिख से बात करते हुए उसका वीडियो भी बना रही थी। वीडियो बनाने पर वह चिढ़ गया।

इंडिया और पंजाब की बात पर लड़की गुस्से में कहती है कि यह क्या बकवास है। इस पर दूसरा व्यक्ति खफा हो गया और लड़की का मोबाइल छीनने की कोशिश की। बात हाथापाई तक पहुंच गई।

यह भी पढें : दु:खदः पौड़ी गढ़वाल में बाघ ने ली रिटायर्ड शिक्षक की जान (Tiger killed retired teacher) डीएम ने किया ये आदेश जारी

सोशल मीडिया पर 40 सेकेंड की वायरल क्लिप रात के समय थी। जैसे ही वीडियो शुरू हुआ, उसमें गुरुद्वारा परिसर में एक महिला का चेहरा नजर आया, जिसके दोनों गालों पर तिरंगे वाला पेंट टैटू बना था। वह लड़की इसके बाद किसी व्यक्ति के साथ गुरुद्वारे के स्टाफ के पास जाती है। सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी और महासचिव गुरुचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि हमारा धर्म सभी का सत्कार करता है। हमारे यहां सभी आने की इजाजत है। किसी को रोका नहीं जाता है, पर हम साफ बताते हैं कि गुरुद्वारे में कुछ मर्यादाएं हैं।

गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने स्पष्ट किया कि तिरंगे के कारण युवती को नहीं रोका गया। उन्होंने कहा कि युवती का पहनावा ठीक नहीं था, जिस वजह से उन्हें रोका गया।

यह भी पढें : बड़ी खबर: माफिया अतीक (Mafia Atiq) और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में देर रात गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने आगे कहा कि तिरंगा हमारे लिए भी सम्मानजनक है। तिरंगे के लिए और देश की आजादी के लिए पंजाबियों ने कुर्बानी दी है। वास्तव में युवती का पहनावा सही नहीं था। युवती ने स्कर्ट पहनी हुई थी।

ग्रेवाल ने कहा कि अगर फिर भी सेवादार ने दुर्व्यवहार किया है तो इसकी जांच की जाएगी।

Next Post

ब्रेकिंग: पंचायत प्रमुखों के प्रत्यक्ष चुनाव की महाराज (Maharaj) की बात का अन्य राज्यों के मंत्रियों ने किया स्वागत

पंचायत प्रमुखों के प्रत्यक्ष चुनाव की महाराज (Maharaj) की बात का अन्य राज्यों के मंत्रियों ने किया स्वागत प्रदेश में पंचायतों के नेतृत्व में 1102 अमृत सरोवरों का किया गया है निर्माण: पंचायतीराज मंत्री मोटे अनाजों के प्रयोग से चारधाम […]
IMG 20230417 WA0073

यह भी पढ़े