7 June 2023 Rashiphal: जानिए आज बुधवार 7 जून को कैसा रहेगा आपका राशिफल
दिनांक:- 07 जून 2023
🌺 आज का पंचांग 🌺
- दिन:- बुधवार
- युगाब्दः- 5125
- विक्रम संवत- 2080
- शक संवत -1945
- अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
- गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
- ऋतु – ग्रीष्म
- काल (राहु)- पश्चिम दिशा
- मास – आषाढ़
- पक्ष – कृष्ण पक्ष
- तिथि- चतुर्थी
- नक्षत्र – उ.षा.
- योग – ब्रह्म
- करण- बव
- दिशा शूल- उत्तर दिशा में
- 🌞सूर्योदय:- 5:07
- 🌞पाक्षिक सूर्य— रोहिणी नक्षत्र में
- 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
- गीता का बारहवां अध्याय भक्ति योग के नाम से जाना जाता है।
- 🌺आज का व्रत व विशेष:- श्रीगणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत चं. उ. रा. 10:18।
- 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- पंचक (भदवा) आरंभ गुरुवार रा. 10:50 से व समाप्ति मंगलवार रा. 12:50।
- 🌚 राहु काल:- दिन के 11:57 से 1:39 बजे तक ।
🌺🌼आज का सुविचार 🌼🌺
बिना जरूरत के भी लोगों का ख्याल रखनाअच्छे व्यक्तित्व की पहचान होती है।
7 जून का राशिफल
मेष
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।
वृषभ
आज का दिन आपका शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए पार्टनर सहयोगी लोगों का साथ मिलेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन
आज दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। अपने किसी साथी या जानकर के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगियों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा सकता है। संभलकर रहें और वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।
कर्क
आज आपको व्यवसाय में किसी परिचित के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी लम्बी यात्रा आदि पर न जाएं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवारिक मतभेद से आप दूर रहें। कोई नया काम शुरू न करें।
सिंह
आज का दिन अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा। उनका मार्गदर्शन आपके जीवन के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपको व्यापार आदि में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।
कन्या
आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज आप कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं। किसी अपने के घर मांगलिक कार्यक्रम में जाना होगा। आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।
तुला
आज आप मानसिक तनाव परिवारिक कलह की वजह से परेशान नजर आएंगे। पुराना कोई विवाद फिर से आपके सामने आ सकता है। आप अपने किसी परिचित को खो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको कोई नया डिसीजन अभी सोच-विचार कर लेने की जरूरत है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक
आज आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। व्यापार में अपनो के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। न्यायलय पक्ष में हानि उठानी पड़ सकती है।
धनु
आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।
मकर
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
कुंभ
आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से आप दूर रहें, लेकिन परिवारिक जीवन में उतार-चढाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।
मीन
आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। आज आप कोई भी व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें। पारीवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।


