शहीद सैनिक सुरेंद्र सिंह नेगी का आज पैतृक घाट नंदप्रयाग में अंतिम संस्कार। उमड़ पड़ा आंसुओं का सैलाब  - Mukhyadhara

शहीद सैनिक सुरेंद्र सिंह नेगी का आज पैतृक घाट नंदप्रयाग में अंतिम संस्कार। उमड़ पड़ा आंसुओं का सैलाब 

admin
PicsArt 06 24 08.40.08

चमोली। जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में तैनात चमोली जिले के शहीद सैनिक सुरेंद्र सिंह नेगी का अंतिम संस्कार बुधवार को पूरे सैन्य समान के साथ उनके पैतृक घाट नंदप्रयाग में किया गया। शहीद के बडे भाई सुलभ सिंह नेगी ने शहीद की चिता को मुखाग्नि दी। शहीद सैनिक का पार्थीव शरीर मंगलवार देर शाम उनके पैतृक गांव सुनाली पहुॅचने पर पूरा क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया।

DSC 0009
बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी हंसा दत्त पांडे, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले0 कर्नल बीएस रावत, कैप्टन विवेक पांडे, एस डीएम बुशरा अंसारी, एस डीएम वैभव गुप्ता, नगर पंचाय अध्यक्ष हिमानी वैष्णव, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, शहीद के पिता गोविंद सिंह नेगी ने उनके पैतृक घाट पहुॅचकर शहीद सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रृद्वांजलि दी।

साथ ही सैकडों लोगों ने सैनिक की अंतिम विदाई में शामिल होकर नम आंखों से उन्हें श्रद्वांजलि दी। जिलाधिकारी ने शहीद सैनिक के परिजानों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की उन्होंने कहा कि शहीद सैनिक सुरेंद्र सिंह नेगी को हमेशा याद किया जायेगा।

DSC 0036

चमोली जनपद के सुनाली गांव निवासी सुरेंद्र सिंह नेगी पुत्र गोविंद सिंह आठवीं गढवाल राइफल्स में तैनात थे। 38 वर्षीय सुरेंद्र सिंह नेगी वर्ष 2005 में गढवाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए है। सुरेंद्र सिंह नेगी रविवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में शहीद हुए थे।

Next Post

अपडेट : आज प्रदेश में 88 संक्रमित। अब जागरूकता बहुत जरूरी, लापरवाही बरती तो भुगतना पड़ेगा खामियाजा

मुख्यधारा ब्यूरो देहरादून। आज प्रदेश में 88 मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2623 पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 1721 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिसके बाद अब प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 902 […]
images 4

यह भी पढ़े