Header banner

विश्व दिव्यांग दिवस पर सेवा केंद्र रुद्रपुर में विचार गोष्ठी आयोजित

admin
IMG 20251204 WA0004

जिला सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र रुद्रपुर में विश्व दिव्यांग दिवस पर किया गया विचार गोष्ठी का आयोजन

कई मुद्दों पर हुई चर्चा दिव्यांगों ने रखी विभिन्न समस्याएं, शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण हेतु सक्षम की ओर से कार्रवाई का लिया गया निर्णय

रुद्रपुर/मुख्यधारा

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर ऊधम सिंह नगर स्थित, जिला सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र, रुद्रपुर में सक्षम के जिला /प्रांत/ नगर स्थित दायित्वधारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ,सक्षम महेश चन्द्र पन्त ने की एवं संचालन हरीश पंत ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ एवं भारत माता व सूरदास जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।

जिला सचिव हरीश पंत ने संगठन मंत्र पढ़ा जिसे सभी ने दोहराया। इसके साथ ही कार्यक्रम शुभारंभ हुआ।

IMG 20251204 WA0003

इस अवसर पर सक्षम प्रांत संरक्षक तथा प्राणदा प्रकोष्ठ प्रांत प्रमुख डॉक्टर ललित मोहन उप्रेती , जिला एडवोकेसी प्रमुख अनुरोध श्रीवास्तव , जिला संविदा प्रकोष्ठ प्रमुख आशा मुंजाल, जिला सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र संचालक आशा पंत, जिला कोषाध्यक्ष उमा जोशी आदि दायित्व धारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में कई दिव्यांगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। यूडीआइडी कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, ई रिक्शा दिलाने, दिव्यांग पेंशन, रेलवे पास आदि बनवाने में सक्षम से सहयोग की अपील की।

जिला सचिव हरीश पंत ने बताया कि जिला ऊधम सिंह नगर में,रुद्रपुर, दरिया नगर स्थित जिला सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र का संचालन विकेट 3 वर्षों से किया जा रहा है। यदि किसी दिव्यांग की कोई समस्या उत्पीड़न आदि मामलों सहयोग की आवश्यकता हो तो वह निसंकोच केंद्र में संपर्क स्थापित कर सकते हैं । उनकी समस्याओं का यथासंभव निदान किया जाएगा।

IMG 20251204 WA0001

डॉक्टर एल. एम.उप्रेती ने दिव्यांगों की पेंशन के लिए ₹4000 प्रति माह की बाध्यता के आय प्रमाण पत्र की सीमा को बढ़ाने की बात कही ताकि दिव्यांगों को सरकारी सहायता का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके।

जिला अध्यक्ष महेश पन्त ने बताया कि दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को सरकार ने अंगीकार किया है। उम्मीद थी कि इसका लाभ दिव्यांगों को मिलेगा और उनके सशक्तिकरण व पुनर्वास का लाभ उन्हें अधिक से अधिक मिल सकेगा। लेकिन उनके अनुपालन न होने से दिव्यांगों में हताशा है।

दिव्यांग सशक्तिकरण एवं पुनर्वास से संबंधित समाज कल्याण विभाग मुख्यमंत्री जी के पास है उम्मीद की जानी चाहिए कि वह दिव्यांग अधिकार अधिनियम का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देश शीघ्र ही जारी करेंगे।

लीलावती ने बताया कि दिव्यांगों के उत्पीड़न से संबंधित मामलों में समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण एवं पुनर्वास केंद्र ऊधम सिंह नगर उपेक्षा पूर्ण व्यवहार अपना रहा है।

अधिकारियों के निर्देशों पर कार्रवाई करने के बजाय आवेदन या प्रार्थना पत्रों को इधर से उधर भेजा जा रहा है । दिव्यांगों को अनावश्यक रूप से चक्कर कटवाए जा रहे हैं।

आशा मुंजाल ने कहा कि सक्षम में कुछ लोग जिम्मेदार दायित्व दिए हुए हैं लेकिन कभी भी जिलों की बैठकों और कार्यक्रमों में भाग नहीं लेते हैं। उन्होंने जिले में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दायित्व निर्वहन का अवसर देने की बात कही।

जिला सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र संचालक आशा पंत ने केंद्र के सुचारू रूप से संचालन के लिए कंप्यूटर , फोटो स्टेट ,फोटोग्राफी, लेमिनेशन आदि उपकरण उपलब्ध कराने एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही ताकि दिव्यांगों को नि:शुल्क आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बगवाड़ा निवासी लच्छो देवी ने बताया कि उनका 6 साल का बच्चा है । जो जन्म से ही चल फिर नहीं सकता है। इसकी बढ़वार भी नहीं हो रही है। इसका दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। उन्होंने सक्षम से सहयोग की अपील की है।

जिला एडवोकेसी प्रमुख अनुरोध श्रीवास्तव ने बताया कि दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत दिव्यांगों के किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, उपेक्षा, अवहेलना, उत्पीड़न , उनकी अनदेखी करने पर जिला विधिक न्यायक प्राधिकरण में अपील दायर की जा सकती है जहां उन्हें निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है लेकिन अधिकांश दिव्यांगों को न्यायालय से मिलने वाली सुविधा की जानकारी नहीं है।

यही वजह है कि दिव्यांगजन इसका लाभ नहीं ले पाते हैं। उन्होंने कहा यदि किसी भी दिव्यांका का उत्पीड़न किसी भी स्तर से किया जा रहा है तो वह *जिला सक्षम सेवा केंद्र ऊधम सिंह नगर* को अवगत कराएं उन्हें निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री महेश चंद्र पंत ने बताया की सभी बिंदुओं पर अति शीघ्र सम्बंधित जिला, शासन, विभाग, प्रशासन व संगठन स्तर कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किए जाएंगे।

जिला चिकित्सालय मुख्यालय रुद्रपुर ,ऊधम सिंह नगर में माह के दूसरे बुधवार को दिव्यांग प्रमाण बनाए जाते हैं। इसके अलावा रुद्रपुर में जिला सक्षम दिव्यांग केंद्र का नियमित रूप से संचालन हो रहा है। यहां पर भी संपर्क किया जा सकता है। जहां उनकी समस्याओं के समाधान का समुचित प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने ‘विश्व दिव्यांग दिवस’ पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की एवं कार्यक्रम में पधारने का आभार व्यक्त किया। सचिव हरीश पन्त ने कल्याण मंत्र पढ़ा एवं कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

इस अवसर पर कैलाश पांडे, मदन कान्डपाल, बसंती कान्डपाल, सक्कू रानी आदि भी मौजूद रहे।

Next Post

देहरादून क्रिकेट लीग-2025 का भव्य शुभारंभ कल से, 28 से अधिक टीमें लेंगी हिस्सा : पीसी वर्मा

देहरादून क्रिकेट लीग-2025 का भव्य शुभारंभ कल से 28 से अधिक टीमें लेंगी हिस्सा : पीसी वर्मा, कन्वीनर, CAU देहरादून/मुख्यधारा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित देहरादून क्रिकेट लीग-2025 का आगाज कल यानी 8 दिसंबर 2025 से हो […]
Screenshot 20251207 204727 WhatsApp

यह भी पढ़े