एनडीएस स्कूल श्यामपुर ऋषिकेश 12वीं के छात्र आदर्श भट्ट का राष्ट्रीय निशानेबाज़ी टीम ट्रायल के लिए चयन

admin
IMG 20251221 WA0013 1

एनडीएस स्कूल श्यामपुर ऋषिकेश 12वीं के छात्र आदर्श भट्ट का राष्ट्रीय निशानेबाज़ी टीम ट्रायल के लिए चयन

ऋषिकेश/मुख्यधारा

दिल्ली के डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के 50 मीटर पिस्टल निशानेबाज़ी में उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल यमकेश्वर के उभरते हुए निशानेबाज आदर्श भट्ट ने अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुये टार्गेट पर अचूक निशाना साधते हुये ईंडिया टीम में चयन के लिये होने वाली ट्रायल के लिये क्वालीफाई करते हुये पात्रता हासिल कर ली है।

IMG 20251221 WA0016

आदर्श भट्ट मूलरूप से यमकेश्वर के बूंगा गाँव निवासी पूर्व सैनिक सुदेश भट्ट के बेटे हैं। आदर्श ने निशानेबाज़ी के क्षेत्र में पूर्व में भी राज्य स्तरीय और ईंटर स्कूल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सहित कई ओपन निशानेबाज़ी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक सहित कई अन्य पदक अर्जित किये हैं। गत वर्ष ईंदोर में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में भी पिस्टल शुटिंग के लिये राज्य से चयनित होने वाले एक मात्र निशानेबाज़ रहे थे।

दिल्ली में चल रही नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता और आजकल ही स्कूल में चल रही प्री बोर्ड परीक्षाओं के चलते सुदेश भट्ट ने बेटे को प्रतियोगिता में भाग लेने को प्राथमिकता दी, जिसके लिए उन्होंने सहयोग हेतु आदर्श के स्कूल प्रशासन और गुरुजनों के सहयोग का धन्यवाद व्यक्त किया।

आदर्श भट्ट एनडीएस स्कूल श्यामपुर में 12वीं के छात्र हैं और रेड फ़ोर्ट शूटिंग एकेडमी से निशानेबाज़ी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अपनी इस उपलब्धि के लिए आदर्श ने विशेष प्रोत्साहन हेतु एनडीएस स्कूल की अपनी प्रिंसिपल और गुरुजनों का धन्यवाद व्यक्त करते हुये अपनी निशानेबाज़ी की रेड फ़ोर्ट ट्रिगर एकेडमी के कोच सूरज चौहान और एकेडमी प्रशासन के सहयोग का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।

आदर्श ने बताया कि देश के लिए पदक जीतना उनका एकमात्र लक्ष्य है, जिसके लिए वे दिन-रात कठिन परिश्रम व अभ्यास कर रहे हैं।

Next Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों के नाम एक और बड़ी उपलब्धि

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों के नाम एक और बड़ी उपलब्धि उत्तराखंड में अब तक के सबसे बड़े बोन ट्यूमरों में से एक बड़े बोन ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाला गया वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ अजीत तिवारी के अथक प्रयासों […]
IMG 20251222 WA0017

यह भी पढ़े