कोरोना अपडेट : आज प्रदेश में 764 कोरोना पॉजीटिव। 813 हुए स्वस्थ - Mukhyadhara

कोरोना अपडेट : आज प्रदेश में 764 कोरोना पॉजीटिव। 813 हुए स्वस्थ

admin
covid 19

देहरादून। आज प्रदेश में 764 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इनको जोड़ते हुए एक्टिव मरीजों की संख्या 10799 हो गई है। आज 8 और मरीजों की मौत हुई है, जबकि विभिन्न अस्पतालों से 813 मरीज स्वस्थ हुए हैं और उन्हें डिस्चार्ज किया गया।
शाम को जारी जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 11042 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

आज इन जिलों से इतने मरीज

  • देहरादून जनपद से 241 मरीज सामने आए हैं।
  • हरिद्वार से 139 लोग पॉजीटिव पाए गए।
  • नैनीताल से 50 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई।
  • ऊधमसिंहनगर जिले से आज 89 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • अल्मोड़ा से 9 नए मरीज आए हैं।
  • चंपावत से 25 लोग पॉजीटिव पाए गए।
  • बागेश्वर जिले से 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई।
  • पिथौरागढ़ से 11 मरीज सामने आए हैं।
  • उत्तरकाशी से 36 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
  • टिहरी गढ़वाल से 25 लोग संक्रमित हुए हैं।
  • पौड़ी गढ़वाल से 90 लोग पॉजीटिए हुए हैं।
  • रुद्रप्रयाग जिले से 16 मरीज संक्रमित पाए गए।
  • चमोली से आज 25 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।

FB IMG 1601215133709

अब तक प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 47045 पर पहुंच गया है, जिनमें से 35462 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 75.38 प्रतिशत है।

अब तक प्रदेश में 574 मरीजों की मौत हो चुकी है और 210 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं। अब तक प्रदेश में 610241 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी भी 10472 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।
बहरहाल, बचाव एवं जागरूकता से ही कोरोना से दूर रहा जा सकता है।

Next Post

अब दूसरे राज्यों की बसें उत्तराखंड और यहां की बसें जा सकेंगी बाहरी प्रदेशों में। नई एसओपी जारी

देहरादून। अब उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें अन्य राज्यों में और अन्य राज्यों की बसें सवारियां लेकर उत्तराखंड में प्रवेश कर सकेंगी। इसके लिए आज नई एसओपी जारी कर दी गई है। यह प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होने जा रही […]

यह भी पढ़े