अब दूसरे राज्यों की बसें उत्तराखंड और यहां की बसें जा सकेंगी बाहरी प्रदेशों में। नई एसओपी जारी - Mukhyadhara

अब दूसरे राज्यों की बसें उत्तराखंड और यहां की बसें जा सकेंगी बाहरी प्रदेशों में। नई एसओपी जारी

admin

देहरादून। अब उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें अन्य राज्यों में और अन्य राज्यों की बसें सवारियां लेकर उत्तराखंड में प्रवेश कर सकेंगी। इसके लिए आज नई एसओपी जारी कर दी गई है। यह प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होने जा रही है।

20200928 183427 1

सोमवार को सचिव शैलेष बगौली ने बकायदा इसका आदेश जारी कर दिया है। इन बसों में परिवहन करने वाले लोगों को जितना किराया पहले देना पड़ता था, उतना किराया निर्धारित किया गया है। इसमें वाहन चालकों-परिचालकों को अधिक किराया न वसूले के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण ध्यान रखा जाना अनिवार्य है और मास्क पहनना भी जरूरी है। यही नहीं सभी यात्रियों को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करना भी अनिवार्य है। इसके अलावा उत्तराखंड आने वाले लोगों से अनिवार्य रूप से स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्टे्रशन करने के लिए कहा गया है।

20200928 183450

20200928 183513

Next Post

उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की रिवकरी दर हुई 79.30 प्रतिशत। आज 493 नए मामले

देहरादून। आज प्रदेश में 497 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 1493 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 9122 रह गई है। आज 11 और मरीजों की मौत हुई है। आज जनपदवार मामले  […]
coronav660

यह भी पढ़े