Image

दिल्ली ब्लास्ट के मामले में एक और डॉक्टर गिरफ्तार, देश के कई शहरों में आरोपियों को पकड़ने के लिए की जा रही छापेमारी

admin
IMG 20251113 WA0013
  • दिल्ली ब्लास्ट के मामले में एक और डॉक्टर गिरफ्तार, देश के कई शहरों में आरोपियों को पकड़ने के लिए की जा रही छापेमारी

मुख्यधारा डेस्क 

देश की राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर को हुए भीषण ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां लगातार जांच पड़ताल कर रही है। देश के कई शहरों में आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

दिल्ली ब्लास्ट में मिलिट्री ग्रेड के विस्फोटक के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है, जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बाद आनन-फानन में यह धमाका हुआ। विस्फोट को अंजाम देने वाले डॉ. मोहम्मद उमर से जुड़े कई अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।

IMG 20251113 WA0014

मोहम्मद आरिफ कानपुर से फरार होने की तैयारी में था लेकिन उससे पहले छापेमारी कर उसे पकड़ा गया। फिलहाल उसे लखनऊ लाकर पूछताछ की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि धमाके के अगले दिन वह कुछ ऐसे लोगों के संपर्क में था, जो डॉ. शाहीन शाहिद और डॉ. परवेज अंसारी से लगातार जुड़े हुए थे। इन्हीं कॉल रिकॉर्ड्स और डिजिटल ट्रेल से एटीएस को आरिफ तक पहुंचने में मदद मिली।

बता दें कि गिरफ्तार आरोपी डॉ. परवेज अंसारी, लखनऊ का रहने वाला है और डॉ. शाहीन शाहिद का छोटा भाई है। दोनों पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर हुए धमाके की साजिश में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। पूछताछ के दौरान परवेज ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं, जिनके आधार पर मोहम्मद आरिफ तक पहुंचा गया।

जांच पड़ताल में पता चला है कि दिल्ली को दहलाने की साजिश जनवरी से रची जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल डंप डेटा से पता चला कि फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुजम्मिल गनी और धमाके में कथित रूप से मारे गए डॉ. उमर नबी ने जनवरी में कई बार लाल किले की रेकी की थी। दोनों ने वहां की सुरक्षा-और भीड़ का पैटर्न समझा था। पुलिस को शक है कि आतंकियों की प्लानिंग 26 जनवरी पर लाल किले पर हमले की थी, जो तब नाकाम हो गई।

नबी दिल्ली में 6 दिसंबर को हमला करना चाहता था, लेकिन मुजम्मिल की गिरफ्तारी से प्लान बिगड़ गया। यह बात 8 आरोपियों से पूछताछ में सामने आई हैं। इस अंतरराज्यीय मॉड्यूल का केंद्र फरीदाबाद में था। गिरफ्तार आतंकियों में 6 डॉक्टर हैं। श्रीनगर का रहने वाला एक अन्य संदिग्ध डॉ. निसार फरार है। वह डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ कश्मीर का अध्यक्ष भी है। अलफलाह में पढ़ा रहा था। जम्मू-कश्मीर सरकार ने डॉ. निसार को बर्खास्त कर दिया है।

विस्फोट के आरोपी डॉ. मुजम्मिल, डॉ. आदिल, उमर और शाहीन ने मिलकर लगभग 20 लाख रुपए जुटाए, जो उमर को दिए थे। बाद में उन्होंने गुरुग्राम, नूंह और आसपास के इलाकों से आईईडी तैयार करने के लिए 3 लाख रुपए का 20 क्विंटल से ज्यादा एनपीके फर्टिलाइजर खरीदा था। उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच पैसों का विवाद भी था। उमर ने सिग्नल ऐप पर 2-4 सदस्यों वाला एक ग्रुप बनाया था।

केंद्र सरकार ने भी माना, दिल्ली ब्लास्ट आतंकी घटना

वहीं पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्र सरकार ने दिल्ली ब्लास्ट को आतंकी हमला घोषित किया गया। मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की गई। दिल्ली ब्लास्ट को लेकर प्रस्ताव में कहा गया कि मंत्रिमंडल आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता दोहराता है।

इसमें आगे कहा गया कि मंत्रिमंडल निर्देश देता है कि घटना की जांच अत्यंत तत्परता और पेशेवर तरीके से की जाए ताकि अपराधियों, उनके सहयोगियों और उनके प्रायोजकों की पहचान की जा सके। इसमें आगे कहा गया कि उन्हें बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाया जा सके। सरकार के उच्चतम स्तर पर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

दिल्ली धमाके को लेकर केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है। दिल्ली से लेकर कश्मीर तक ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। इस मामले में कई संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया गया है।

वहीं फरीदाबाद पुलिस ने लाल कार बरामद कर ली है। 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट में 12 लोग मारे गए थे, जबकि 25 से ज्यादा घायल हुए थे। घायलों का इलाज जारी है।

Next Post

वंदे मातरम का सम्मान कांग्रेस की धड़कन में : गरिमा मेहरा दसौनी

वंदे मातरम का सम्मान कांग्रेस की धड़कन में : गरिमा मेहरा दसौनी देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा कांग्रेस पार्टी पर वंदे मातरम के 150 वर्षों में अपमान का आरोप न केवल तथ्यहीन है बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम […]
IMG 20251113 WA0015

यह भी पढ़े